जयपुर: सीतापुरा स्थित पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कैंपस में गुरुवार को ‘इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप’ थीम पर जी20 सेलिब्रेशन आयोजित किया गया। इसमें 200 से अधिक इनोवेटर्स और एंटरप्रेन्योर्स शामिल हुए और स्टूडेंट्स, एंटरप्रेन्योर व इंडस्ट्री एक्सपर्ट एक मंच पर जुटे। आयोजन में पैनल डिस्कशन, प्रोजेक्ट एग्जीबिशन, पोस्टर व स्पीच कॉम्पिटिशन का संयोजन देखने को मिला। ‘हॉलिस्टिक एजुकेशन, इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन इन टेक्निकल एजुकेशन’ विषय पर हुए पैनल डिस्कशन में इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स व एजुकेशनिस्ट्स द्वारा तकनीकी शिक्षा में नवाचार पर चर्चा की गई।
पैनलिस्ट्स में जीसीईसी ग्लोबल फाउंडेशन के संस्थापक परेश गुप्ता, इमेजिन एक्सपी के को-फाउंडर प्रो. अभयजीत सिंह, सिंकग्रिड के को-फाउंडर अरुण कुमार और एसजीवी यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट प्रोग्राम्स के डीन डॉ. त्रिलोक कुमार जैन शामिल थे। पीआईईटी के डायरेक्टर डॉ. दिनेश गोयल ने इसका संचालन किया। इसमें सभी वक्ताओं ने स्टूडेंट्स को इनोवेटिव बनने व समय के साथ स्वयं को अपडेट रखने की सलाह दी और एंटरप्रेन्योरशिप के बहुत सारे आयामों पर गहन चर्चा हुई
‘इनोवेशन एंड सोसायटी’ थीम पर प्रोजेक्ट एग्जीबिशन लगाई गई, जिसमें इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के बनाए इनोवेटिव प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए। इनमें गैस लीकेज डिटेक्शन सिस्टम, पोर्टेबल वॉशिंग मशीन, इंटेलीजेंट वॉकिंग शूज, स्मार्ट स्टिक फॉर ब्लाइंड पर्सन, स्मार्ट ट्रैफिक लाइट सिस्टम, वॉइस कंट्रोल व्हीलचेयर, ऑब्सटेकल अवॉइडिंग कार और स्मार्ट वैक्यूम क्लीनर कुछ खास प्रोजेक्ट रहे।
वन वर्ल्ड, वन फैमिली एंड वन फ्यूचर; इनोवेशन एंड सोसायटी तथा मिलेट्स एंड इट्स इम्पोर्टेंस विषयों पर पोस्टर कॉम्पिटिशन आयोजित किया गया, जिसमें स्टूडेंट्स ने रंग—बिरंगे पोस्टर्स के जरिए विभिन्न संदेश दिए। साथ ही वन वर्ल्ड, वन फैमिली एंड वन फ्यूचर थीम पर ही स्पीच कॉम्पिटिशन भी हुआ। डॉ. दिनेश गोयल ने बताया कि स्टूडेंट्स में यूनाइटेड नेशंस के सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से ‘इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप’ थीम पर जी20 सेलिब्रेशन आयोजित किया गया।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
8 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines