Student Viral Video: सोशल मीडिया पर कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। बच्चे और स्कूली छात्र भी इसमें पीछे नहीं हैं। क्लास में बैठे स्कूली छात्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यकीनन आपकी हंसी नहीं रुकेगी। एक अध्यापक ने बच्चों से पूछा कि आप लोग बताओ कि आपने सपने में क्या देखा है? बच्चों ने खूब मजेदार जवाब दिए हैं।
वीडियो में एक छात्र कहता है कि मैंने सपना देखा कि मेरे घर में चोर घुस गए थे। एक छात्र ने कहा कि मैंने सपना देखा कि मैं अपने रिश्तेदार के यहां गया था, जहां मुझे खाने के लिए नॉनवेज मिला। बच्चों का जवाब सुनने के लिए टीचर अन्य छात्रों से भी पूछा कि आप लोगों ने सपने क्या देखा है?
एक छात्र ने कहा कि मैंने सपने में देखा कि मुझे कोई पकड़कर ले गया और मेरी किडनी ही निकाल लिया। इस पर टीचर ने कहा कि फिर क्या हुआ? छात्र ने जवाब दिया कि तब मैं मर गया। एक ने कहा कि सपने में मेरे घर में भूत आ गया था, मैंने इधर उधर देखा लेकिन कुछ नहीं था। पीछे मुड़कर देखा तो वह मुझे कच्चा ही चबा गया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर its_ram_brave_up43 नाम की आईडी से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को ‘मेरा किडनी ही निकाल ले गया’ नाम के टाइटल से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 2.5 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है जबकि 60 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
एक ने लिखा कि टीचर का मान सम्मान रखने के लिए ये बच्चे भी बड़े बड़े झूठ बोल रहे हैं। एक ने लिखा कि जो लड़का किडनी निकालने की बात कह रहा है, उससे पूछो कि किडनी होता कहां पर है? एक ने लिखा कि बच्चों के लिए ऐसा माहौल पैदा करना अच्छी बात है कि वह अपने मन की बात को साझा करें। इससे शिक्षक के साथ उनका रिश्ता अच्छा होता है और पढ़ाई में फायदा मिलता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
9 mins agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
4 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines