Funny Reel Viral : पुणे में हुए पोर्श कार एक्सीडेंट की चर्चा पूरे देश में हो रही है। एक्सीडेंट के आरोपी नाबालिग बेटे को जिस तरह कोर्ट ने पहले जमानत दी थी, उस पर खूब सवाल उठे। कोर्ट ने कई शर्तों के साथ 300 शब्दों का निबंध लिखने के लिए कहा था, जिसके बाद कोर्ट के इस शर्त की खूब चर्चा हुई। अब एक लड़का 300 शब्दों का निबंध लिखने के बाद कार लेकर सड़क पर निकल पड़ा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर gajodharsinghcool नाम के कंटेंट क्रिएटर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी मर्सिडीज को 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज दौड़ा रहा है। साथ ही वह अपने पास लिखे 300 शब्दों के नोट को दिखा रहा है।
कंटेंट क्रिएटर का कहना है कि उसने अपना इंतजाम कर लिया है। सोशल मीडिया पर अब इस शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि कमाल का तंज मारा है भाई ने, तो कुछ ने यह भी लिखा कि सिर्फ निबंध लिखना ही काफी नहीं है बल्कि सबको मैनेज करने के लिए दादा जी होने चाहिए।
वीडियो पर ऐसे मजे ले रहे लोग
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सिर्फ निबंध लिखने से कुछ नहीं होगा, बचने के लिए बाप भी बिल्डर होना चाहिए। एक ने लिखा कि भाई उसके पास पोर्श थी, आपके पास मर्सिडीज है। निबंध सिर्फ पोर्श वालों के लिए ही है। एक ने लिखा कि क्या ये 300 शब्दों वाला निबंध टाटा की कार पर भी वैलिड है?
यह भी पढ़ें : विदाई के वक्त कुत्ते से लिपटकर रोने लगी दुल्हन, 2 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा ये वीडियो
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आजकल कई सारे बच्चे स्कूल में टीचर से निबंध सीखने की कोशिश कर रहे हैं। एक ने लिखा कि ये कोड सिर्फ बिजनेसमैन और बिल्डर के बेटों के लिए है। इसमें कोई जबरदस्ती घुसपैठ करने की कोशिश ना करें। एक अन्य ने लिखा कि कार से एक्सीडेंट करना और फिर निबंध लिखकर जेल से रिहा होना सबके लिए थोड़ी है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines