Funny Paragliding Viral Video : पैराग्लाडिंग करते समय कई लोग डर जाते हैं और जल्द से जल्द नीचे पहुंचाने की मांग करते हैं। ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। अब एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह डरने के बाद भगवान श्री राम को याद करती दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं वह हनुमान चालिसा का पाठ भी करने लगी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने राइडर से पूछ रही है कि हम नीचे कब पहुंचेंगे? जवाब मिला कि राइड तो अभी शुरू हुई है। लड़की कह रही है कि मैं नीचे नहीं देख सकती क्योंकि मुझे और डर लग रहा है। राइडर कह रहा है कि ऊपर देखोगी तो और डर लगेगा।
लड़की कह रही है कि डर के मारे मेरे पैर कांप रहे हैं। इसके बाद लड़की डरते हुए ‘जय श्री राम’ कहने लगी और हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया। Youtube पर यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। वीडियो देखने के बाद तमाम लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं ।
https://www.youtube.com/shorts/ZLzvwNFz_es
एक यूजर ने लिखा कि अब सबको इसी तरह फेमस होना है, जान बूझकर ये लड़की डर रही है। एक ने लिखा कि जब लोग डरते हैं तो मुंह से अपने आप हनुमान चालीसा निकलने लगता है। एक ने लिखा कि सच में जब आप पहली बार पैराग्लाइडिंग करते हैं तो इसी तरह का डर लगता है, इसमें झूठ नहीं है।
यह भी पढ़ें : मुंह पर कपड़ा बांध भीड़ के बीच राम मंदिर पहुंचा बॉलीवुड अभिनेता, शेयर किया अद्भुत नजारा
एक ने लिखा कि इसे कहते हैं, पैसे देकर खुद को डराना। एक ने लिखा कि ये नौटंकी कर रही है, एक्सप्रेशन भी फेक है। एक ने लिखा कि जब इतना डर लगता है तो पैसे देकर उड़ान भरने की जरूरत ही क्या है? चलो इसी बहाने कम से कम भगवान को तो याद किया। एक अन्य ने लिखा कि इस वीडियो को देखने के बाद मेरी तो हंसी नहीं रुक रही है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines