हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

कंधे पर अर्थी और पैरों में थिरकन… आखिर क्या है इस वायरल वीडियो का सच?

विज्ञापन

आजकल ऐसे तो सोशल मीडिया पर अनोखा वीडियोय हर पूरे में छाए जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो में एक व्यक्ति की अंतिम यात्रा दिखाई दे रही है, लेकिन इसका माहौल पारंपरिक अंतिम संस्कार जैसा बिल्कुल नहीं है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां आमतौर पर अंतिम यात्रा में शांति और गंभीरता होती है, वहीं यहां DJ की तेज धुनों पर लोग नाचते-गाते नजर आ रहे हैं. कुछ लोग कंधे पर अर्थी उठाए हुए हैं, जबकि बाकी लोग संगीत के साथ झूमते हुए आगे बढ़ रहे हैं. पूरे माहौल को देखकर ऐसा लगता है मानो कोई बारात निकल रही हो, लेकिन असल में यह एक अंतिम यात्रा है. इस वीडियो ने लोगों के बीच एक नई बहस छेड़ दी है. कुछ लोग इसे “जिंदगी का जश्न” मान रहे हैं और कह रहे हैं कि व्यक्ति की विदाई दुख के बजाय खुशी और सम्मान के साथ होनी चाहिए. उनका मानना है कि अगर किसी की जिंदगी अच्छी रही है, तो उसे इसी तरह सेलिब्रेट किया जाना चाहिए.

वहीं, कई लोग इस तरीके को परंपराओं के खिलाफ बता रहे हैं. उनका कहना है कि अंतिम संस्कार एक गंभीर और धार्मिक प्रक्रिया है, जिसमें इस तरह का शोर-शराबा और नाच-गाना सही नहीं है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ यूजर्स इसे नई सोच और बदलते समय का संकेत बता रहे हैं, जबकि अन्य इसे भारतीय परंपराओं से दूर जाने वाला ट्रेंड मान रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola