Fried Frog Pizza: चीन अपने अजीबोगरीब और अतरंगी खाने के लिए जाना जाता है। इसी सिलसिले में एक नया पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पिज्जा पर ऐसी टॉपिंग की गई है कि इसे देखकर आपका मन खराब होना तय है। इस पोस्ट में एक पिज्जा के ऊपर डीप-फ्राइड मेंढक है। बता दें कि यह यूनिक क्रिएशन लोकप्रिय मोबाइल गेम डंगऑन एंड फाइटर: ऑरिजिंस के साथ पिज्जा हट के कोलेब्रेशन का हिस्सा है। इस पोस्ट को देखकर लोगों ने अजीब रिएक्शन दिए हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो
बता दें कि यह पिज्जा जानी मानी कंपनी पिज्जा हट का है, जिसे गोब्लिन पिज्जा का नाम दिया है। ये कंपनी का नया क्रिएशन है। इसमें टॉपिंग के रूप में डीप-फ्राइड बुलफ्रॉग को यूज किया गया है। पिज्जा चेन ने इन नए पिज्जा को 18 नवंबर को एक वीचैट पोस्ट के जरिए लॉन्च किया है।
इस पिज्जा को तीन सेलेक्टेड लोकेशन से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। मसालेदार बेस के साथ इसके ऊपर ढेर सारा धनिया और पूरा बुलफ्रॉग डाला जाता है। हालांकि, जिन कस्टमर्स ने इस फूड को ट्राई किया, उन्होंने बताया कि यह विज्ञापन में दिखाई गई इमेज से काफी अलग है। यहां हम इस पोस्ट को आपके लिए शेयर कर रहे हैं।
आए मजेदार कमेंट
सोशल मीडिया पर इस नए मेंढक पिज्जा के बारे में मिले-जुले रिएक्शन आए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि क्या यह एक विशाल मेंढक है या एक छोटा पिज्जा? वहीं दूसरे ने कहा कि तो क्या यह बोबा पिज्जा से बेहतर है या खराब? बता दें कि इस फ्रॉग पिज्जा की कीमत 169 युआन यानी लगभग 2000 रुपये हैं। यह डंगऑन एंड फाइटर: ऑरिजिंस गेम की एक स्टोरी का हिस्सा है, जिसमें भूत अपनी खोज के दौरान पिज्जा हट आउटलेट से मिलते हैं। इस पोस्ट पर अब तक 16800 व्यूज हैं।
यह भी पढ़ें – Watch Video: इस मां का ये वीडियो देखकर दहल जाएगा दिल, आंसू रोकना होगा मुश्किल
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines