आपने ऑनलाइन एक प्रोडक्ट ऑर्डर किया लेकिन जो मिला वह उम्मीदों से बिल्कुल उलट निकला। गुस्से में आप सोशल मीडिया पर शिकायत करते हैं और चौंकाने वाली बात यह होती है कि आपकी पोस्ट का जवाब खुद कंपनी का CEO देता है। ऐसा ही कुछ हुआ जब एक महिला ने X (पहले ट्विटर) पर खराब तकिए की शिकायत की। फ्रिडो कंपनी के CEO गणेश सोनवणे ने न केवल तुरंत जवाब दिया बल्कि समस्या को सुलझाने का आश्वासन भी दिया। उनकी ईमानदारी और तेज प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और लोग उनकी सराहना करने लगे।
सोशल मीडिया पर ग्राहक की शिकायत हुई वायरल
आजकल लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर अपने खरीदे गए प्रोडक्ट या सर्विस से जुड़ी शिकायतें शेयर करते हैं। आमतौर पर इन शिकायतों का जवाब कंपनी की कस्टमर सपोर्ट टीम देती है। लेकिन हाल ही में एक महिला ने ‘X’ पर खराब तकिए की शिकायत की और इस पर खुद कंपनी के CEO गणेश सोनवणे ने कुछ ही घंटों में जवाब दिया। उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
CEO ने दिया अनोखा जवाब
एक यूजर ने X पर पोस्ट किया “What I ordered VS What I received” और Frido ब्रांड को टैग किया। उन्होंने दो तस्वीरें शेयर कीं पहली में वेबसाइट पर दिखाया गया बड़ा त्रिभुजाकार तकिया था जबकि दूसरे में जो तकिया उन्हें मिला वह दबा हुआ और असमान आकार का दिख रहा था। इस पर खुद Frido के CEO गणेश सोनवणे ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। पहले उन्होंने सिर्फ “Da*n” लिखा फिर तुरंत माफी मांगते हुए कहा “असुविधा के लिए खेद है।” उन्होंने समझाया कि कभी-कभी वैक्यूम पैकिंग की वजह से तकिया पूरी तरह से अपनी असली शेप में नहीं आ पाता। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी टीम इस समस्या को जल्दी ही हल कर देगी।
सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ लोगों ने CEO के जवाब की तारीफ की तो कुछ ने कंपनी की क्वालिटी पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा कि इतनी मार्केटिंग के बावजूद लॉजिस्टिक्स में गड़बड़ी हो रही है जो ग्राहकों के लिए निराशाजनक है। इस पर CEO ने जवाब दिया कि कंपनी अपने ऑपरेशन्स को सेंट्रलाइज़ कर रही है, जिससे ये समस्याएं धीरे-धीरे कम हो रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लगभग 1% लॉजिस्टिक समस्याएं होना आम बात है जिससे हर दिन 40-50 लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। लेकिन वे यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं कि प्रोडक्ट की क्वालिटी में कोई कमी न हो। वहीं कुछ ग्राहकों ने उत्पाद की तारीफ भी की और बताया कि तकिया कुछ घंटों में अपने सही आकार में आ जाता है।
कौन हैं गणेश सोनवणे?
गणेश सोनवणे महाराष्ट्र से हैं। उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कालीकट से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वे चार साल तक बजाज ऑटो लिमिटेड में R&D असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर काम कर चुके हैं। 2015 में उन्होंने फ्रिडो कंपनी शुरू की जो ऐसे प्रोडक्ट्स बनाती है जो लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को ज्यादा आरामदायक और बेहतर बनाते हैं। इस घटना के बाद उनकी तेज प्रतिक्रिया और ग्राहकों के प्रति उनकी जागरूकता को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines