Bareilly News : दो विदेशी शख्स साइकिल से नेपाल जा रहा थे लेकिन गूगल मैप के चक्कर में वह बुरी तरफ फंस गए। उन्हें एक तरह से बंधक बना लिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। आखिर के रहने वाले थे ये दोनों विदेशी और कैसे गूगल मैप के चक्कर में ये फंस गए? पुलिस ने इनके साथ क्या व्यवहार किया?
बरेली पुलिस के अनुसार, फ्रांस के रहने वाले दो विदेशी युवक साइकिल से नेपाल जा रहे थे। गूगल मैप के जरिए वह अपना रास्ता तय कर रहे थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि इससे वह मुसीबत में फंस सकते हैं। पर्यटक आधी रात के करीब उत्तर प्रदेश के बरेली में एक गांव में फंस गए क्योंकि वो गूगल मैप के सहारे जा रहे थ और गलत रास्ता चुन लिया था।
रात को घूमते दिखे विदेशी तो चौंक गए ग्रामीण
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों को पीलीभीत से टनकपुर होते हुए नेपाल में काठमांडू जाना था। गूगल मैप ने उन्हें बरेली में बहेरी होते हुए शॉर्टकट रास्ता दिखाया, जिसके कारण वे रास्ता भटक गए और चुरैली बांध पर पहुंच गए। रात 11 बजे ग्रामीणों ने दोनों विदेशियों को सुनसान सड़क पर साइकिल पर घूमते देखा। उनसे पूछताछ करने लगे लेकिन कोई भी उनकी भाषा नहीं समझ पाया।
ग्रामीण दोनों विदेशियों को लेकर पुलिस चौंकी पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि दोनों पर्यटकों के नाम ब्रायन जैक्स गिल्बर्ट और सेबेस्टियन फ्रेंकोइस गेब्रियल है। पुलिस के पास पहुंचे तो दोनों को गांव के प्रधान के घर रात भर रुकने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें : ‘चमत्कारी चप्पल’ के फीचर्स दुगनी कर देंगे गर्ल्स पावर, यूपी के दो स्टूडेंट्स का कमाल
वहीं जब इसकी जानकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अनुराग आर्य को मिली तो उन्होंने दोनों फ्रांसीसी पर्यटकों से मुलाकात की और उनसे बात की। इसके बाद पुलिस को निर्देश दिया कि उन्हें सही रास्ता बताया जाए। सुबह होते ही दोनों को रास्ता बताकर आगे के लिए रवाना कर दिया गया। जानकारी मिली है कि दोनों 7 जनवरी को फ्रांस से निकले थे और फिर दिल्ली से साइकिल के जरिए नेपाल जाने का प्लान बनाया।
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 hrs agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
9 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
4 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
4 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
6 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines