चार साल की नाओमिका ने 'घूमर' सॉन्ग पर किया डांस, Video वायरल
Edited By Pushpendra Sharma

Naomika Negi ghoomer song viral dance
Edited By Pushpendra Sharma

Naomika Negi ghoomer song viral dance
Ghoomer Film Song Dance Viral: बॉलीवुड फिल्में बड़े पर्दे पर धूम मचा रही हैं। जहां एक ओर ‘गदर-2’ का जलवा कायम है तो वहीं दूसरी ओर अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर स्टारर फिल्म ‘घूमर’ को भी पसंद किया जा रहा है। इस मूवी के टाइटल सॉन्ग ‘घूम-घूम’ पर चार साल की बच्ची नाओमिका नेगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह डांस करती नजर आ रही हैं। नाओमिका का इस क्यूट वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर रहे हैं।
दरअसल, इस वायरल वीडियो में नाओमिका नेगी सिनेमा हॉल के अंदर कदम थिरकाती दिखी हैं। ‘घूमर’ मूवी के प्रोडक्शन हाउस ‘होप’ के सोशल मीडिया हैंडल पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। इसे जानी-मानी हस्तियों और अभिनेताओं ने भी शेयर किया है। इसमें अमिताभ बच्चन, वीरेंद्र सहवाग, अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर शामिल हैं। बता दें कि घूमर फिल्म की कहानी एक महिला क्रिकेटर पर बेस्ड है। जो एक एक्सीडेंट की वजह से अपना एक हाथ गंवा देती है, लेकिन वह हिम्मत नहीं हारती। अभिषेक बच्चन उसके सपने को पूरा करने में मदद करते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: