Woman Looted Jewelry from shop: सुनार की दुकान पर चोरी का वीडियो सोशल मीडिया वार वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 4 महिलाएं सुनाार की दुकान से चोरी करती नजर आ रही है। उनकी प्लानिंग इतनी परफेक्ट थी कि सुनार को इसकी भनक तक नहीं लगी।
ज्वेलरी की दुकान पर दुकानदार अक्सर चौकन्ने रहते हैं। कभी-कभी ग्राहक अपनी बातों में उलझाकर खरीदारी के नाम पर पूरा ध्यान खींच लेते है। इस दौरान दुकानदार को पता ही नहीं चलता और वे हाथ साफ कर लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि दुकान में घुसी 4 महिलाएं, दुकानदार को अपना बातों मे ले लेती है। इसके बाद साढ़े 16 लाख की ज्वेलरी से हाथ साफ कर देती है। दुकानदार को इस घटना की भनक तक नहीं लगती है। वह अपने काम में लगा रहता है। वीडियो देख यूजर्स इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘हार गया तो मूंछ-बाल मुंडवा लूंगा…’, राजस्थान में BJP के मंत्री का चुनावी जीत पर बड़ा ऐलान
ऐसे अंजाम दी घटना
दुकान में चारों महिलाएं एक साथ प्रवेश करती है। इसके बाद पीली साड़ी में दिख रही 2 महिलाएं दुकान में मौजूद दुकानदार को ज्वेलरी में दिखाने में उलझा देती है। इस दौरान वह अपने काम में लगा रहता है। वहीं काली साड़ी में दुकान के गेट पर बैठी दो महिलाएं अन्य दो महिलाओं के इशारे का इंतजार करती रहती है। पीली साड़ी में बैठी महिला दुकानदार से कानों में झुमका पहन रही होती है। इस दौरान दूसरी महिला देखने के बहाने दुकानदार को घेर लेती है।
तभी काली साड़ी में दुकान के गेट पर बैठी दोनों महिलाएं अपने काम में लग जाती है। देखते ही देखते वह अपने बैग में सोने से बने गहने भर लेती हैं और फरार हो जाती है। सीसीटीवी के मुताबिक घटना 24 जून 2024 सुबह 11 बजकर 11 मिनट की है।
ये भी पढ़ेंः BJP MLA अपनी ही सरकार के कामकाज से असंतुष्ट, मंत्री के सामने अधिकारियों से बोलीं- ‘मैं इन्हें मारूंगी’
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines