Bizarre News : घर में बच्चों को अकेला छोड़ना खतरनाक है, लोगों को सलाह और चेतावनी भी दी जाती रही है कि कभी भी बच्चों को घर में अकेला अधिक देर के लिए न छोड़ें। ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला चार बच्चों को छोड़कर पिज्जा लेने गई लेकिन इस दौरान हुए एक हादसे में चारों बच्चों की मौत हो गई। बताया गया कि आखिरी वक्त बच्चे एक दूसरे से गले मिल रहे थे।
पिज्जा लेने गई महिला और घर में लग गई आग
मामला मेक्सिको का है, सराय सैंटियागो गार्सिया नाम की महिला बच्चों को घर में बंद करके पिज्जा लेने गई थी , जबकि पिता कहीं बाहर गए थे। सारे बच्चे घर में खुशी खुशी खेल रहे थे और मस्ती कर रहे थे लेकिन इसी दौरान घर में आग लग गई। बच्चे घर से भागने की तमाम कोशिश करते रहे लेकिन वह भाग नहीं पाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे डर से एक दूसरे को पकड़कर रो रहे थे।
2 , 4 , 8 ,11 साल के बच्चे घटना के वक्त घर में अकेले थे। शुरुआत में पता चला कि दरवाजे के पास रखे सोफे की वजह से शायद वह बाहर नहीं निकल पाए। जब पड़ोसियों को आग की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत फायर डिपार्टमेंट को कॉल किया और बच्चों की मां को सूचना दी। इसके बाद पड़ोसी खुद ही दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल होने की कोशिश करने लगे।
तमाम कोशिशों के बाद भी बच्चों को नहीं बचाया जा सका। बच्चों को घर से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन एक भी बच्चे की जान नहीं बच पाई। रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि धुएं के कारण दम घुटने से बच्चों की मौत हुई है। वहीं पिज्जा लेने गई मां जब तक वापस घर पहुंची, सबकुछ खत्म हो चुका था। बाप को जब इसके बारे में जानकारी मिली तो वह टूट गया।
यह भी पढ़ें : पहले कुकर्म करता रहा, फिर नींद में ऑपरेशन कर बनवाया लड़की, पीड़ित के घरवाले भी दंग
बताया गया कि दो छोटे बच्चे इस कपल के ही थे जबकि दो बच्चे महिला के पास पहले से ही थे। हालांकि सब एक ही साथ एक ही घर में खुशी खुशी रहते थे लेकिन घर में हुई सम्भवतः शॉर्ट सर्किट की वजह घर में आग लगी और बच्चों की मौत हो गई।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
14 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines