नई दिल्ली: हर कोई यंग और जवां त्वचा पाने की चाह रखता है। इसलिए इस चाहत को पूरा करने के लिए लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, ट्रीटमेंट्स या पार्लर में जाकर सर्विस लेते हैं। लेकिन ये सारे प्रोडक्ट्स मंहगे होने के साथ-साथ केमिकल से भी भरपूर होते हैं। जिनसे आपकी स्किन को हार्म हो सकता है। ऐसे में आज हम आपके लिए एलोवेरा फेस पैक बनाने और लगाने की विधि लेकर आए हैं। एलोवेरा में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जिससे आपके एजिंग के लक्षणों को धीमा करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इससे आपको पिंपल फ्री स्किन पाने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा एलोवेरा एक नेचुरल क्लींजर की तरह भी काम करता है। इसलिए इस फेस पैक की मदद से आपको साफ, यंग और कोमल त्वचा पाने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं एलोवेरा फेस पैक बनाने की विधि-
एलोवेरा फेस पैक बनाने की सामग्री-
-खीरा 1
-दही 2 चम्मच
-एलोवेरा जेल 2 चम्मच
-कुछ बूंदें नींबू का रस
एलोवेरा फेस पैक बनाने की विधि-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच दही डालें।
फिर आप इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें और 2 चम्मच एलोवेरा जेल डाल दें।
इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना वलें।
अब आपका यंग स्किन के लिए पैक एलोवेरा फेस पैक बनकर तैयार हो चुका है।
एलोवेरा फेस पैक लगाने का तरीका-
इसको लगाने के लिए आप सबसे पहले खीरे को धोकर दो भागों में काट लें।
फिर आप खीरे के टुकड़े को इस तैयार पैक में डुबोएं।
इसके बाद आप इस खीरे को अपने पूरे फेस पर रगड़ लें।
फिर आप लगभग 5 मिनट तक खीरे से फेस की मसाज करें।
इसके बाद आप इसको अच्छी तरह से सूखने के लिए छोड़ दें।
फिर आप अपने फेस को ठंडे पानी की मदद से धो लें।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines