Flying Beast Youtube Gaurav Taneja Wife Ritu Rathee : फ्लाइंग बीस्ट के नाम से मशहूर भारतीय यूट्यूबर, पायलट गौरव तनेजा और उनकी पत्नी रितु राठी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। कई बार ये कपल चर्चाओं में आ चुका है लेकिन इस वक्त ये कपल जिस वजह से चर्चाओं में आया, वह उनके फैंस को निराश कर रहा है। कभी दोनों दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार करते थे लेकिन आज इन दोनों को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। दावा किया जा रहा है कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस पर गौरव तनेजा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
क्या है पूरा मामला?
प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बाबा से पति से अलग होने, बच्चों की जिंदगी के लिए और राधा रानी की सेवादार बनने से जुड़े सवाल पूछ रही है। दावा है कि ये महिला कोई और नहीं बल्कि गौरव तनेजा की पत्नी रितु राठी ही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर कर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
गौरव तनेजा ने दी सफाई
वहीं इस वीडियो पर गौरव तनेजा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “जो जोई मोहे प्यार करे, सोई मोहे हवे,” जिसका मतलब है, “जो लोग मुझसे प्यार करते हैं, मैं भी उनसे प्यार करता हूं।” इसके बाद कैप्शन में लिखा, “मैं अपने बच्चों और अपने बच्चे की मां के लिए चुप रहूंगा। अपनी पूरी जिंदगी सारी नकारात्मकता और नफरत के साथ जीने के लिए तैयार हूं। कृपया किसी सार्वजनिक स्पष्टीकरण की अपेक्षा न करें। पुरुषों को बहुत जल्दी खलनायक बना दिया जाता है। हम रोते नहीं हैं, हम कम बोलते हैं और कम अभिव्यक्त करते हैं। हममें से कुछ लोग ऐसे ही होते हैं।”
वायरल वीडियो
इसके बाद गौरव तनेजा ने लिखा, “सोशल मीडिया पारिवारिक मामलों पर चर्चा करने की जगह नहीं है। मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। उम्मीद है कि जल्द ही सब सुलझ जाएगा। मेरे पूर्व जन्म के और इस जन्म के बहुत पाप एकजुट होंगे। ये भगवान की कृपा ही है, कि इसी जन्म में, वो मेरे सारे प्रारब्ध नष्ट कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी लिखा, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे कुछ भी पोस्ट करने का मन नहीं है लेकिन मुझे कुछ प्रतिबद्धताएं पूरी करनी हैं और यह मेरा काम है। मैं कुछ पहले से शूट की गई सामग्री पोस्ट करुंगा तो कृपया इसके लिए मुझे क्षमा करें।”
सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की चर्चा हो रही है लेकिन दोनों की तरफ से इस विवाद पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। गौरव से सिर्फ इतना कहा है कि वह अपने मसले को सोशल मीडिया पर नहीं आने देंगे और ना ही इससे जुड़ा कोई पोस्ट करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि सब कुछ जल्द ठीक हो जाएगा।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
18 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines