Viral Video: अमेरिका के फ्लोरिडा मामले में अचानक एक विमान रनवे की जगह हाईवे पर लैंडिंग करता दिखा. साथ ही लैंडिंग के दौरान वह एक कार से टकरा गया, जिससे एक व्यक्ति घायल हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विमान आपात स्थिति में हाईवे पर लैंडिंग करने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान बीच में एक कार आ गई और विमान ने कार को जोरदार टक्कर मारकर क्रैश हो गया.
विमान में कम से कम दो लोग सवार थे एक 27 साल का पायलट और एक 27 साल का यात्री. आपको बता दें कि यह विमान फिक्स्ड विंग मल्टी इंजन Beechcraft 55 बताया जा रहा है.
फ्लोरिडा हाईवे पेट्रोल का कहना है कि इस घटना में पायलट और यात्री दोनों सुरक्षित हैं, किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है. साथ ही बताया जा रहा है कि जिस कार से विमान की टक्कर हुई, उसे 57 साल की महिला चला रही थी. टक्कर के दौरान वह घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
क्यों करनी पड़ी विमान को अचानक लैंडिंग?
अमेरिका की विमानन संस्था FAA के अनुसार, उड़ान के दौरान पायलट ने बताया कि विमान के इंजन ठीक से काम नहीं कर रहे थे. इसके बाद तुरंत जांच शुरू कर दी गई है.
जांच अधिकारियों का कहना है कि यह विमान Merritt Island से एक ट्रेनिंग फ्लाइट पर निकला था. लेकिन कुछ ही समय बाद अचानक विमान के दोनों इंजन बंद हो गए. इंजन फेल होने पर पायलट के पास कोई विकल्प नहीं बचा, इसलिए उसने सबसे नजदीकी हाईवे पर विमान को उतारने का फैसला लिया.
यह पूरी घटना हाईवे पर चल रही एक कार के डैश कैम में रिकॉर्ड हो गई और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें- बाइकर दादी की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर मचाई ‘धूम’, देखते ही लोग बोले- जय-वीरू की बिंदास जोड़ी
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
13 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
16 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
16 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
17 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines