Miracle Baby of Florida: अक्सर सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब केस सामने आते हैं, जिसके बारे में जानकर हम हैरान हो जाते हैं। ऐसा ही एक फ्लोरिडा का केस सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दो कैदियों ने बिना एक दूसरे से मिले एक बच्चे को जन्म दिया। है ना अजीब! बता दें कि ये दोनों अलग-अलग कोठरियों में बंद थे और कभी भी एक दूसरे से नहीं मिले थे। ये अजीब घटना तब नजर में आई जब 29 साल की डेजी लिंक प्रेग्नेंट हो गईं। इसके बाद मियामी-डेड सुधार और पुनर्वास विभाग ने फ्लोरिडा के टर्नर गिलफोर्ड नाइट सुधार केंद्र में इंटरनल जांच शुरू की। आइए इसके बारे में जानते हैं।
बच्ची को दिया जन्म
बता दें कि डेजी लिंक नाम की महिला ने पिछले साल 19 जून एक बच्ची को जन्म दिया, जिसे मिरिकल बेबी कहा जा रहा है। डेजी ने जैक्सन मेमोरियल अस्पताल में इस बच्ची को जन्म दिया, जिसकी देखभाल फिलहाल लिंक के परिवार द्वारा की जा रही है। बता दें कि दोनों माता-पिता अपने-अपने आरोपों पर मुकदमे का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि दोनों को हत्या के अलग-अलग हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
सबसे अजीब बात ये है कि 23 साल के जोन डेपाज और डेजी लिंक कभी भी एक दूसरे से आमने-सामने नहीं मिले हैं। उनकी बीच बातचीत जेल के वेंटिलेशन सिस्टम से शुरू हुई और एक रोमेंटिक रिश्ते में बदल गई। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों ने अपने सेल को जोड़ने वाले वेंट का इस्तेमाल नोट्स और तस्वीरें शेयर करने के लिए किया, जिससे उन्हें एक दूसरे का साथ मिला। लिंक ने बताया कि लंबे समय तक अकेले में रहने के कारण वे आपस में घंटों बात करने लगें।
अब उनके बीच का रिश्ता और गहरा हो गया, जिसके बाद डेपाज ने परिवार की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से ही एक बच्चा चाहता था और मैं ऐसा बहुत लंबे समय तक नहीं कर पाऊंगा। इसलिए अगर मुझे किसी को चुनना होता, तो वह लिंक ही होती। लिंक ने भी इसके लिए हामी भरी।
कैसे हुई प्रेग्नेंट?
अपनी इस इच्छा को पूरा करने के लिए डेपाज ने वेंटिलेशन शाफ्ट से लिंक तक अपना स्पर्म भेजने का एक तरीका तैयार किया। चूंकि वेंट L-आकार के होते हैं, तो यह सीधे मेरे वेंट में गिरता है। उन्होंने अपनी बेडिंग( बिस्तर) का उपयोग करके एक टेम्परेरी लाइन बनाई, जिसकी मदद से सरन रैप ( पतली पन्नी का रैप) में लिपटे स्पर्म को ट्रांसफर किया गया।
लिंक ने बताया कि वह इसे लगभग सिगरेट की तरह रोल कर देता था और वह इसे वेंट में हमारे पास मौजूद लाइन से जोड़ देता था, और मैं इसे खींच लेती थी। लिंक यीस्ट इंफेक्शन एप्लीकेटर का उपयोग करके स्पर्म को अंदर रखती थी। लगभग एक महीने तक, डेपाज ने अपना स्पर्म दिन में पांच बार भेजा। लगातार कोशिश के बाद आखिरकार लिंक प्रेग्नेंट हो गईं।
यह भी पढ़ें – समलैंगिक मैरिड कपल ने किया कुछ ऐसा कि हो गए ट्रोल, शादी पर भी उठाया गया सवाल
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines