अलग-अलग जेल में थे बंद, फिर भी प्रेग्नेंट हो गई लड़की, अपनाया ये अजीब तरीका

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया, जिसमें बताया गया कि अलग-अलग जेल में बंद होने के बाद भी लड़की प्रेग्नेंट हो गई। बाद में उसने एक बच्ची को जन्म दिया।

Image- Miami-Dade Department of Corrections and Rehabilitation

Daisy Link and Joan DePaz

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची को दिया जन्म

बता दें कि डेजी लिंक नाम की महिला ने पिछले साल 19 जून एक बच्ची को जन्म दिया, जिसे मिरिकल बेबी कहा जा रहा है। डेजी ने जैक्सन मेमोरियल अस्पताल में इस बच्ची को जन्म दिया, जिसकी देखभाल फिलहाल लिंक के परिवार द्वारा की जा रही है। बता दें कि  दोनों माता-पिता अपने-अपने आरोपों पर मुकदमे का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि दोनों को हत्या के अलग-अलग हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

सबसे अजीब बात ये है कि 23 साल के जोन डेपाज और डेजी लिंक  कभी भी एक दूसरे से आमने-सामने नहीं मिले हैं। उनकी बीच बातचीत जेल के वेंटिलेशन सिस्टम से शुरू हुई और एक रोमेंटिक रिश्ते में बदल गई। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों ने अपने सेल को जोड़ने वाले वेंट का इस्तेमाल नोट्स और तस्वीरें शेयर करने के लिए किया, जिससे उन्हें एक दूसरे का साथ मिला। लिंक ने बताया कि लंबे समय तक अकेले में रहने के कारण वे आपस में घंटों बात करने लगें।

अब उनके बीच का रिश्ता और गहरा हो गया, जिसके बाद डेपाज ने परिवार की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से ही एक बच्चा चाहता था और मैं ऐसा बहुत लंबे समय तक नहीं कर पाऊंगा। इसलिए अगर मुझे किसी को चुनना होता, तो वह लिंक ही होती। लिंक ने भी इसके लिए हामी भरी।

विज्ञापन

कैसे हुई प्रेग्नेंट?

अपनी इस इच्छा को पूरा करने के लिए डेपाज ने वेंटिलेशन शाफ्ट से लिंक तक अपना स्पर्म भेजने का एक तरीका तैयार किया। चूंकि वेंट  L-आकार के होते हैं, तो यह सीधे मेरे वेंट में गिरता है। उन्होंने अपनी बेडिंग( बिस्तर) का उपयोग करके एक टेम्परेरी लाइन बनाई, जिसकी मदद से सरन रैप ( पतली पन्नी का रैप) में लिपटे स्पर्म को ट्रांसफर किया गया।

विज्ञापन

लिंक ने बताया कि वह इसे लगभग सिगरेट की तरह रोल कर देता था और वह इसे वेंट में हमारे पास मौजूद लाइन से जोड़ देता था, और मैं इसे खींच लेती थी। लिंक यीस्ट इंफेक्शन एप्लीकेटर का उपयोग करके स्पर्म को अंदर रखती थी। लगभग एक महीने तक, डेपाज ने अपना स्पर्म दिन में पांच बार भेजा। लगातार कोशिश के बाद आखिरकार लिंक प्रेग्नेंट हो गईं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ