हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: प्लेन का इमरजेंसी गेट खोल 500 से ज्यादा जानें लगाई दांव पर

Flight Emergency Gate Opened: एक पैसेंजर ने 500 से ज्यादा पैसेंजरों की जान खतरे में डाल दी थी। उसने अचानक प्लेन का इमरजेंसी गेट खोल दिया और पंखों पर चढ़कर टर्मिनल पर उतर गया। वीडियो देखकर एक बार तो आपके भी होश उड़ जाएंगे।

विज्ञापन
Passenger on Plane Wings

Flight Passenger Open Emergency Gate: ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट पैसेंजर ने सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया। उसकी हरकत ने पैसेंजरों की जान खतरे में डाल दी। वहीं क्रू मेंबर्स में भी हड़कंप मच गया। युवक को उसकी हरकत के लिए सबक सिखाया जाएगा। उसे गिरफ्तार करके थाने ले जाया गया। दरअसल जैसे ही फ्लाइट लैंड हुई युवक प्लेन का इमरजेंसी गेट खोलकर पंखों के ऊपर चढ़ गया और टर्मिनल पर उतर गया। यह देखकर सुरक्षाकर्मी दौड़े आए और उसे दबोच कर साथ ले गए। वहीं युवक की इस हरकत को देखकर पैसेंजरों में भी अफरातफरी मच गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

 

युवक से पुलिस कर रही पूछताछ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को जेटस्टार एयरलाइन की फ्लाइट जेक्यू 507 ऑस्ट्रेलिया के सिडनी एयरपोर्ट से टेकऑफ हुई थी। इसमें 500 से ज्यादा लोग सवार थे। फ्लाइट ने मेलबर्न एयरपोर्ट पर लैंड किया, लेकिन टर्मिनल गेट पर पहुंचते ही एक पैसेंजर ने अचानक प्लेन के राइड साइड वाला इमरजेंसी गेट खोल दिया, लेकिन वह नीचे उतरने की बजाय एयरबस ए320 के इंजन पर चढ़ गया और नीचे टर्मिनल पर उतर गया, लेकिन सिक्यारिटी ने उसे दबोच लिया। इस दौरान पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स उसे रोकते रहे, लेकिन वह नहीं माना। जेटस्टार एयरलाइन के प्रवक्ता ने घटनाक्रम की पुष्टि की और बताया कि एक पैसेंजर ने प्लेन का इमरजेंसी गेट खोला था, लेकिन उसने ऐसा क्यों किया? पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:रॉकेट अटैक से दहला पाकिस्तान; 11 पुलिसकर्मियों के उड़े चिथड़े, बाकी बनाए गए बंधक

युवक का पुलिस ने कराया साइको टेस्ट

फ्लाइट में सवार ऑड्रे वर्गीस ने मेलबर्न रेडियो 3AW को बताया कि वह व्यक्ति काफी अजीबोगरीब व्यवहार कर रहा था। बार-बार सीट से खड़ा हो रहा था और क्रू मेंबर्स उसे टोक रहा था। दूसरे पैसेंजरों ने उसे समझाया, लेकिन वह माना नहीं। फिर जैसे ही विमान रुकने लगा, वह तुरंत उठ खड़ा हुआ और इमरजेंसी गेट की ओर भागा। इस दौरान वह लोगों को धक्के मार रहा था, जिस वजह से पैसेंजरों ने हंगामा भी किया। फिर अचानक उसने इमरजेंसी गेट खोल दिया। 90 मिनट की फ्लाइट के दौरान उसने वेपिंग पी, जबकि इसकी परमिशन नहीं थी। उसने क्रू मेबर्स से शराब भी मांगी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि युवक का साइको टेस्ट किया है। आगे की जांच के लिए उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:16 लाख KMPH रफ्तार, सूर्य से ज्यादा ‘खतरनाक’…अंतरिक्ष में घूमती दिखी रहस्यमयी चीज, वैज्ञानिकों के भी उड़े होश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola