फ्लाइट अटेंडेंट प्रिया शर्मा (बदला हुआ नाम) की जिंदगी ने अचानक एक ऐसा मोड़ लिया, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी। कई महीनों तक आर्थिक तंगी से जूझने के बाद, प्रिया ने महज 500 रुपये लगाकर 21 करोड़ रुपये जीत लिए। इस अप्रत्याशित जीत के बाद उसने विमान में ही अपनी नौकरी छोड़ने का ऐलान कर दिया, जिससे यात्री हैरान रह गए।
इंस्टाग्राम स्क्रॉल करते हुए मिला था मौका
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिया कई महीनों से आर्थिक परेशानियों से घिरी हुई थी। बढ़ते बिल और रोजमर्रा के खर्चों ने उसे मानसिक रूप से थका दिया था। एक दिन वह इंस्टाग्राम पर स्क्रॉल कर रही थी, तभी उसे एक ऑनलाइन कैसीनो का विज्ञापन दिखाई दिया, जिसमें किसी खास ऑफर का जिक्र था। प्रिया ने सोचा कि अगर वह सिर्फ 500 रुपये लगाती है, तो ज्यादा बड़ा नुकसान नहीं होगा। उन्होंने बताया कि “मैं आमतौर पर इस तरह की चीज़ों में विश्वास नहीं करती, लेकिन उस वक्त मैंने रिस्क लेने का फैसला किया।”
21 करोड़ की जीत, लेकिन शांत रही प्रिया
शुरुआत में प्रिया को 1 लाख रुपये मिले। इसके बाद उसने खेलना जारी रखा और धीरे-धीरे उसकी रकम बढ़कर 10 लाख रुपये और फिर अंततः 21 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रिया का कहना है कि जीतने के बाद उसने कैसीनो की टीम से पुष्टि भी करवाई, तब जाकर उसे यकीन हुआ कि यह सब सच है।
जीत के बावजूद प्रिया ने विमान में अपना काम शांतिपूर्वक जारी रखा। वह मुस्कुराती रही और यात्रियों की सहायता करती रही। उसने सोचा कि वह इस बारे में किसी को नहीं बताएगी। जैसे ही विमान ने उड़ान भरी, प्रिया ने इंटरकॉम उठाया और यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि देवियों और सज्जनों, मैं आपकी क्रू मेंबर प्रिया बोल रही हूं… और यह मेरी आखिरी उड़ान है!” यह सुनकर सभी यात्री और सहकर्मी चौंक गए, इसके बाद तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।
BMW, मालदीव और परिवार के लिए तोहफा
इस जीत के बाद प्रिया ने अपने सपनों की लिस्ट तैयार की जिसमें एक BMW कार खरीदना, मालदीव में छुट्टियां मनाना, और अपने माता-पिता को एक ड्रीम अपार्टमेंट गिफ्ट करना शामिल है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
15 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
23 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines