Valuable Currency : पैसा कमाने के लिए लोग खूब मेहनत करते हैं। कुछ तो अपनी क्षमता से अधिक काम करते हैं लेकिन फिर भी पैसे पूरे नहीं होते। ऐसे में लोग कुछ ऐसे काम खोजते हैं, जिससे कम समय में अधिक पैसे कमा सकें। इसके चक्कर में कई लोग गलत रास्ते पर चले जाते हैं। हालांकि अधिक पैसा कमाने का तरीका ये भी है कि आप पुराने नोटों का कलेक्शन करना शुरू कर दें।
बाजार में कुछ पुराने और खास नोटों की डिमांड भी अधिक होती है। कई लोग खास नंबर वाले नोटों को खरीदने के लिए लाखों तक खर्च करने को तैयार रहते हैं। अगर आप उनके डिमांड को पूरी करने वाली नोटों को खोज लेते हैं तो आप इसके बदले मन मुताबिक डील कर सकते हैं।
786 नंबर वाले नोट
कुछ लोग नोट पर पड़े 786 नंबर वाले नोटों को खोजते हैं. इसके लिए हजारों नहीं लाखों रुपये तक चुकाने को तैयार रहते हैं। इस नोट को लकी माना जाता है. ऐसे नोटों के सीरियल नंबर में 786 होना आवश्यक है।
यह भी पढ़ें : क्या आपके पास भी 10 पैसे का ये स्पेशल सिक्का? एक झटके में लाखों कमाने का मौका! Online बेचें
जन्मदिन वाले नोट
कई लोग अपने या अपने किसी प्रिय के जन्मदिन वाले अंक को नोटों के सीरियल नंबर में खोजते हैं। इसके लिए लोग अच्छी कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं। अगर आप उनकी डिमांड के मुताबिक नोट खोज लेते हैं तो आप उनसे नोट देने के बदले कई गुणा पैसे ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें : इन 8 देशों में इंडियन करेंसी बना देगी आपको मालामाल, एक देश में 1 रुपया है 500 के बराबर
कैसे बेंचें नोट?
आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि रिजर्व बैंक पुराने नोटों की खरीदी और बिक्री की अनुमति नहीं देता है तो आप इसको लेकर सावधानी बरतें। नोटों को बेचने के लिए कॉइन बाजार, क्विकर, ईबे, ओएलएक्स और इंडिया मार्ट जैसी वेबसाइट पर रजिस्टर करें। वहां नोटों की फोटो अपलोड करें।
अगर कोई खरीददार होगा तो वो खुद ही आपसे संपर्क करेगा। आप उनके साथ डील करिए और फिर डील पक्की होने पर अपने नोट को बेच दीजिए।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines