Who Is Finance Minister Nirmala Sitharaman Daughter: 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Nirmala Sitharaman ) ने लोकसभा में अपना 8वां बजट (Budget) पेश किया। इस बार का बजट कई मायनों में अच्छा रहा। वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट के दिन पहने जाने वाली अपनी साड़ी की वजह से बी चर्चा में रहती हैं। उनकी साड़ी का रंग और उसकी चित्रकारी कुछ न कुछ संदेश देती है। वैसे तो निर्मला अपनी पर्सनल लाइफ को अलग रखती हैं, लेकिन फिर भी लोगों में उनके परिवार के बारे में जानने की इच्छा होती ही है। उनकी बेटी वांगमयी परकला (vangmayi parakala) भी सुर्खियों से दूर ही रहती हैं। चलिए आज वांगमयी के बारे में जान लेते हैं कि उन्होंने किससे शादी की जो प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के करीबी हैं और वो कितनी पढ़ी-लिखी हैं।
सम्मानित राजनीतिक हस्ती के घर में जन्मी वांगमयी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी वांगमयी परकला का जन्म 20 मई, 1991 को चेन्नई में एक ऐसे परिवार में हुआ था जिसकी राजनीति और शिक्षा जगत में गहरी पैठ थी। उनकी मां निर्मला सीतारमण राजनीतिक हस्ती हैं और वर्तमान में भारत की वित्त मंत्री हैं। उनके पिता परकला प्रभाकर एक सम्मानित राजनीतिक अर्थशास्त्री हैं, जिन्होंने कैबिनेट रैंक के साथ आंध्र प्रदेश सरकार के संचार सलाहकार के रूप में काम करने के साथ ही प्रमुख पदों पर कार्य किया है। ऐसे परिवार में जन्मी वांगमयी लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं और शालीनता पूर्ण जीवन जीती हैं।
यह भी पढ़ें: गोली की रफ्तार से आया प्लेन से निकला धातु का ‘टुकड़ा’, रेस्टोरेंट में बैठे शख्स का फटा सिर, देखें वीडियो
कितनी पढ़ी-लिखी हैं वित्त मंत्री की बेटी
बात वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी वांगमयी परकला की पढ़ाई की करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका के नॉर्थवेस्टर्न विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित मिडिल स्कूल ऑफ जर्नलिज्म से पत्रकारिता में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की है।
क्या करती हैं वांगमयी परकला
वांगमयी वर्तमान में मिंट लाउंज, एक राष्ट्रीय प्रकाशन में बतौर फीचर लेखिका काम करती हैं, जहां उन्हें अपने ‘डिटेल्ड नेरेटिव’ और फोटो पत्रकारिता की वजह से पहचाना जाता है। लेखन के अलावा, वह अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से फोटोग्राफी के लिए अपने प्यार को दर्शाती हैं।
पीएम के करीबी से की वांगमयी ने शादी
वांगमयी की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उन्होंने जून साल 2023 में बेंगलुरु में एक निजी समारोह में प्रतीक दोशी से शादी की। इंडिया.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी सहयोगी हैं और साल 2014 से उनके साथ काम कर रहे हैं। इस हाई-प्रोफाइल कपल की शादी बहुत ही सिंपल तरीके से ब्राह्मण रीति-रिवाजों और आदमरू मठ की वैदिक परंपराओं का पालन करते हुए संपन्न हुई।
कौन हैं वांगमयी के पति
अब ये तो पता चल गया है कि वांगमयी के पति पीएम मोदी के करीबी है, लेकिन उनके बारे में डिटेल से जान लेते हैं। प्रतीक दोशी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के पद पर हैं। वो गुजरात के मूल निवासी हैं ऐसे में मोदी और दोशी का पुराना नाता है। 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दोशी पीएमओ में चले गए, जहां वे टीम का अभिन्न अंग बन गए हैं।
यह भी पढ़ें: DU की लड़की का IITian Baba ‘अवतार’, Video देख आप भी कहेंगे- वाह क्या एक्टिंग है!
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
23 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines