Finally Divorced Mehndi Video Viral : आपने अक्सर देखा होगा कि मेहंदी शगुन के रूप में लगाई जाती है। शादी के सीजन में दुल्हन और घर की महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगती है। पवित्र मौके पर भी लड़कियां और महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगवाती हैं। कहा जाता है कि जिसके हाथ में मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है, उस महिला को उतना ही प्यार करने वाला जीवनसाथी मिलता है। इस बीच सोशल मीडिया पर तलाक वाला मेहंदी डिजाइन वायरल हो रहा है।
पारंपरिक रूप से दुल्हन के प्यार, मिलन और खुशी के प्रतीक के रूप में जुड़ी मेहंदी का इस्तेमाल अब दिल टूटने और तलाक की कहानियों को बयां करने के लिए किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल ‘तलाक मेहंदी’ के जरिए एक महिला ने अपनी टूटी शादी की कहानी बताई। दुल्हन की मेहंदी के विपरित तलाक मेहंदी के हर डिजाइन में पति का विश्वासघात और महिला का दर्द छिपा हुआ है।
यह भी पढ़ें : गोलगप्पे वाले की ये हरकत बढ़ा देगी नफरत, ‘जूस में मूत्र’ के बाद ओल्ड वीडियो वायरल
‘Finally Divorced’ शब्दों से सजी मेहंदी
उर्वशी वोरा शर्मा नामक एक यूजर ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक महिला अपने हाथों में रची मेहंदी के डिजाइन के माध्यम से अपनी अशांत शादीशुदा जिंदगी के बारे में बता रही है। ‘Finally Divorced’ शब्दों से सजी उसकी मेहंदी में इमोशनल सेटबैक का चित्रण किया गया है।
यह भी पढ़ें : Viral Video: धूप सेंक रही महिला पर बदमाश ने किया हमला, सीसीटीवी में कैद हुई चेन लूटने की वारदात
जानें महिला ने मेहंदी के जरिए क्या बताया?
तलाक मेहंदी के डिजाइन में महिला के विवाहित जीवन की वास्तविकता को चित्रों के जरिए दर्शाया गया है। ससुरालवालों द्वारा नौकरों की तरह व्यवहार किए जाने, अकेलापन और पति से समर्थन की कमी का चित्रण है। इस डिजाइन में पहले शादी, फिर मारपीट, जीवनसाथी का सपोर्ट न मिलना, दिल टूटना और अंत में तलाक दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर यूजर इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines