50 साल की महिला और बेटे की Ex गर्लफ्रेंड के बीच रिंग में हुई फाइट, Video में देखें कौन जीता?

Fight in Ring Between 50 Year Old Woman and Son Ex-Girlfriend, Watch Video: सोशल मीडिया पर एक स्पोर्ट्स अकाउंट कॉम्बैट स्पोर्ट्स टुडे ने इस क्लिप को एक्स पर साझा किया। 12 सेकंड की इस क्लिप को अब तक आठ लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

MMA Fight Video, Women Fight Video, Trending Video, Intrested Video, Trending Video on Social Media

Fight in Ring Between 50 Year Old Woman and Son Ex-Girlfriend, Watch Video:  एमएमए (Mixed Martial Arts) मैच ज्यादातर समान उम्र और वजन वाले प्रतियोगियों के बीच कराई जाती है। लेकिन एमएमए का शनिवार (29 अक्टूबर) को हुआ फाइट मैच कुछ अलग था। मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ भी पहुंची। यहां 50 वर्षीय गोसिया मैजिकल की 19 वर्षीय निकिता से भिड़ंत हुई, जिसे गोसिया ने जीत लिया। दोनों फाइटर में 31 साल की उम्र के अंतर के अलावा इस मैच में एक दिलचस्प बात थी। निकिता गोसिया मैजिकल के बेटे डेनियल की पूर्व प्रेमिका हैं।

विज्ञापन

बेटा और उसकी गर्लफ्रेंड में हो चुका है ब्रेकअप

डेनियल पोलैंड में एक फेमस इंटरनेट हस्ती हैं। पोलिश आउटलेट mma.pl के अनुसार डेनियल की मां और उसकी पूर्व प्रेमिका के बीच उसके ब्रेकअप के बाद से झगड़ा चल रहा है। यही कारण है कि उन्होंने एमएमए मैच के साथ संघर्ष को समाप्त करने का ऑप्शन चुना। यह ध्यान रखना दिलचस्प है कि मैच के आयोजक, क्लाउट एमएमए, अजीब लड़ाई की मेजबानी के लिए जाने जाते हैं।

विज्ञापन

लोगों की उम्मीद को पल भर में पलट दिया

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर लोग 19 वर्षीय खिलाड़ी के जीतने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन गोसिया ने संदेह करने वालों को गलत साबित कर दिया। उन्होंने मैच की जोरदार शुरुआत की और आखिरकार जीत हासिल की। अब निकिता पर गोसिया की जीत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया गया है कि रविवार को सोशल मीडिया पर एक स्पोर्ट्स अकाउंट कॉम्बैट स्पोर्ट्स टुडे (@CSTodayNews) ने इस क्लिप को एक्स पर साझा किया। 12 सेकंड की इस क्लिप को अब तक आठ लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ