Viral Video : सांप और नेवले की लड़ाई खूब चर्चित है। आपने भी शायद सांप और नेवले की लड़ाई देखी होगी लेकिन क्या आपने किसी एयरपोर्ट पर सांप और नेवले की लड़ाई देखी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एयरपोर्ट के रनवे पर सांप और नेवले की लड़ाई देखी जा सकती है। वीडियो पटना एयरपोर्ट का बताया जा रहा है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रनवे पर एक सांप और नेवले के बीच खूनी जंग चल रही है। सांप और नेवले के बीच चल रही इस लड़ाई का किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोबरा सांप नेवले को डराकर भागने की कोशिश कर रहा है लेकिन नेवला उसे जाने नहीं दे रहा है।
कुछ ही देर बाद तीन नेवले एकत्रित हो जाते हैं और सांप को घेर लेते हैं। इस लड़ाई का अंजाम क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है और इस वीडियो की हम पुष्टि भी नहीं कर रहे हैं। लगभग 37 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि उड्डयन मंत्रालय को एयरपोर्ट पर एंटरटेनमेंट टैक्स लगा देना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि पूरे बिहार की यही स्थिति है, जहां देखो वहीं लड़ाई-झगड़ा चल रहा है। एक ने लिखा कि यही पास में ही चिड़ियाघर है, हो सकता है यही से सांप निकलकर आ गया हो। एक अन्य ने लिखा कि बिहार के राजनीति में भी सांप और नेवले की जंग जारी है?
यह भी पढ़ें : कुत्ते ने की छोटी सी शरारत, देखते ही देखते राख हो गया पूरा घर! वायरल हो रहा वीडियो
एक ने लिखा कि ऐसे है बिहार के नेता भी लड़ते हैं कुर्सी के लिए, अब लोगों को सोचना चाहिए कि कौन नेवला है और कौन सांप। एक अन्य ने लिखा कि सांप और नेवला एयरपोर्ट पर कैसे पहुंचे? क्या ये यात्रियों की सुरक्षा के साथ धोखा नहीं है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सांप और नेवले की लड़ाई बहुत खतरनाक होती है, पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों से मनोरंजन शुल्क वसूला जाना चाहिए।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines