FIFA World cup 2022: बीयर की तलाश में दो युवा जा पहुंचे शेख के महल, फिर क्या हुआ, देखें वीडियो 

युवक शेख के घर के अंदर

शेख के घर के अंदर शेर के बच्चे से खेलता युवक

विज्ञापन

FIFA World cup 2022: कतर में FIFA World cup 2022 का आज दूसरा दिन है। वर्ल्डकप की खुमारी फुटबॉल प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रही है। इसी कड़ी में कतर में इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कुछ प्रशंसक बीयर की तलाश में स्थानीय शेख के महल तक पहुंच गए। लेकिन महल में शेर, बंदर व अन्य जानवर देख उनकी सिट्टी-बिट्टी गुम हो गई। हालांकि शेख के बेटों ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद वह उनके साथ घूमे और उनकी बीयर भी गटकी।

विज्ञापन

 

दरअसल, कतर में हो रहे FIFA World cup 2022 के दौरान स्टेडियम में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इस बात से कतर मैच देखने पहुंचे इंग्लैंड टीम के दो प्रशंसक बेहद निराश हो गए। लेकिन बीयर की तलाश में वह स्टेडियम से बाहर निकले। बीयर की तलाश में वह एक स्थानीय शेख के महल तक पहुंचे। जहां शेख के बेटों को जब यह पता चला कि उन्हें बीयर चाहिए तो पहले तो वह खूब हंसे फिर उन्हें अपने देश में आए मेहमान समझकर अपने घर के भीतर ले गए।

दोनों ने की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वह शेख के घर में हैं। वीडियो बनाते हुए दिखा रहें है। वीडियो में युवक शेख के चार साल के शेर के बच्चे के साथ खेलते हुए दिख रहें हैं। वीडियो में एक युवक बता रहा है किस तरह शेख का बड़ा सा महलनूमा घर है। घर के एक हिस्से में शेर के बच्चे, बंदर, कई प्रजातियों के पक्षी है। Viral Video में वह बोले हुए सुनाई दे रहे हैं “उन्होंने हमारा इतना स्वागत किया है और अपने चारों ओर देखिए, इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।””हम कुछ बियर की तलाश में थे अब हम उनकी लैंड क्रूजर में बैठे हैं।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ