नई दिल्ली: नारियल प्रोटीन और फाइबर जैसे सेहतमंद गुणों का भंडार होता है जोकि आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और वजन घटाने में मददगार साबित होता है। वहीं गुड़ आयरन और विटामिन सी जैसे पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से आपके शरीर में खून की कमी पूरी होती है। इसके साथ ही इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर बना रहता है। ऐसे में आज हम आपके लिए नारियल गुड़ पोहा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। नारियल और गुड़ दोनों ही एक नेचुरल स्वीटनर हैं इसलिए इनको आप वेट लॉस जर्नी के दौरान बनाकर बेझिझक खा सकते हैं। इनको बनाना भी बेहद आसान होता है, तो चलिए जानते हैं नारियल गुड़ पोहा बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – मौसमी खांसी-जुखाम में बनाकर खाएं औषधीय समान बादाम का हलवा, जानें रेसिपी
नारियल गुड़ पोहा बनाने की सामग्री-
-चावल 1 कप भिगोए हुए
-गुड़ 1/4 कप पिसा हुआ
-नमक 1 ग्राम
-नारियल 3 बड़े चम्मच
-काजू 8 भुने हुए
-घी 1 बड़ा चम्मच
अभी पढ़ें – बप्पा को इस साल भोग लगाएं राजस्थानी स्वादिष्ट चूरमा बर्फी बनाकर, जानें रेसिपी
नारियल गुड़ पोहा बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में पोहा को लेकर 2-3 बार धो लें।
इसके बाद आप इसको करीब 3/4 कप पानी में सारा पानी सोखने तक भिगोकर रख दें।
फिर आप इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर अच्छे से मिला दें।
इसके बाद आप इसमें पिसा हुआ गुड़, चुटकी भर नमक और घी डालें।
फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
अब आपका शुगर फ्री नारियल गुड़ पोहा बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसको भुने हुए काजू से गार्निश करके सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
15 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines