उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा क्षेत्र में एक शादी उस वक्त हंगामे में बदल गई, जब दुल्हन के पालतू कुत्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया. इतना ही नहीं देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि बारात और घरातियों के बीच कुर्सियां चलने लगीं. इस मारपीट में महिलाओं समेत 8 लोग घायल हो गए. मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है.
जानकारी के मुताबिक दुल्हन प्रयागराज की रहने वाली है और 19 फरवरी को अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ खागा स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी के लिए पहुंची थी. दुल्हन अपने साथ अपना पालतू कुत्ता भी लाई थी. शादी की रस्में चल रही थीं और इसी दौरान कुत्ता इधर-उधर घूम रहा था. बताया जा रहा है कि कुत्ते ने कुछ बारातियों पर भौंकना शुरू कर दिया, जिससे लड़के पक्ष के लोग नाराज हो गए.
लड़के वालों ने कुत्ते को बांधने की बात कही. आरोप है कि किसी ने डंडा लेकर कुत्ते को बाहर भगाने की कोशिश की. इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते माहौल गरमा गया और लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे. अफरा-तफरी के बीच 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया. हालांकि विवाद इतना बढ़ चुका था कि शादी पर ही संकट खड़ा हो गया. बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की पहले से एक-दूसरे को पसंद करते हैं और कोर्ट मैरिज भी कर चुके हैं. लेकिन इस घटना के बाद दुल्हन ने फिलहाल शादी की रस्में आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है.
पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है. एक खुशी का मौका कैसे झगड़े में बदल गया, इसकी चर्चा अब इलाके में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी हो रही है.
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
4 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
1 day agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines