Man lifting heavy weight in gym suddenly lost his balance: जिम में एक्सरसाइज और वेटलिफ्टिंग करना सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन अगर जरूरत से ज्यादा वेट उठाया जाए तो ये जान के लिए खतरनाक भी हो सकता है क्योंकि हाथों का बैलेंस बिगड़ने में देर नहीं लगती है। सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स अपनी स्ट्रेंथ से ज्यादा वेट उठा लेता है। लेकिन अचानक उसका बैंलेस खबरा हो जाता है और शख्स जमीन पर धड़ाम से गिर जाता है और वेट भी उसके मुंह के बिलकुल पास ही गिरता है। गनीमत थी कि उसके किसी तरह की चोट नहीं लगती है।
जिम में उठा रहा था शख्स हैवी वेट
हमेशा कहा जाता है कि किसी भी चीज को अपनी क्षमता के हिसाब से ही करना चाहिए। अगर इंसान अपनी क्षमता से ऊपर कुछ करने की कोशिश करता है तो उसे उसके परिणामों को भुगतना पड़ जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स भारी भरकम वेट को अपने दोनों हाथों से बड़ी मुश्किल से उठाता है। हालांकि, जब वेट को लेकर अपने हाथ सीधे करने की कोशिश करता है, उसका अचानक बैलेंस बिगड़ जाता है। इतने में उसके हाथ से वेट छूट जाता है और शख्स भी जमीन पर गिर जाता है। यहां पर शख्स की किस्मत अच्छी निकली। वेट बिलकुल उसके मुंह के पास गिरता है और उसकी जान बच जाती है।
लोगों ने दिए अपने रिएक्शन
इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया गया है। इसे 18 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 16 हजार लोगों ने इस लाइक किया है। वीडियो के कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस वीडियो को देखने के बाद कुछ पल के लिए मेरे दिल की हार्टबीट रुक गई थीं। ये बहुत ही भयावह हो सकता था। किसी ने कहा कि लगभग शख्स का सिर पिच ही जाता। वहीं, दूसरे शख्स ने लिखा कि भगवान का आर्शीवाद बना रहे और अच्छे से रहो। वहीं कई लोगों ने हैरान करने वाले इमोजी के साथ अपने रिएक्शन दिए।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines