Farmer Slapped Tehsildar Firozabad : उत्तर प्रदेश का प्रशासन लगातार चर्चाओं में हैं। कभी पुलिस IAS अधिकारियों की गाड़ी रुकवा कर हूटर और लाल नीली बत्ती निकाल रही है तो कभी नेताओं की गाड़ी चेक करने के नाम पर बदसलूकी का आरोप लग रहा है। अभी भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी के साथ राजधानी में हुई बदसलूकी के मामले पर एक्शन हो ही रहा था कि अब एक तहसीलदार और किसान के बीच हुई हाथापाई का वीडियो वायरल है।
मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का बताया जा रहा है। किसी मामले को लेकर एसडीएम और किसान आमने सामने सामने थे। बातचीत के दौरान तहसीलदार तमतमा गए और किसान को मारने के लिए हाथ उठा दिया, फिर क्या था इतने में किसान ने तहसीलदार को थप्पड़ जड़ दिया।
थप्पड़ पड़ते ही तहसीलदार लड़खड़ा गए और जमीन पर गिर पड़े। इतने में उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी सतर्क हो गए और तहसीलदार को संभाला और थप्पड़ मारने वाले किसान को पकड़ लिया। थप्पड़ पड़ते ही अफरा तफरी का माहौल बन गया और पुलिसवाले किसान को लेकर वहां से चले गए।
देखें वीडियो
बताया जा रहा है कि पूरा मामला जसराना थाना क्षेत्र के नगला तुर्सी गांव का है। प्रशासन से जुड़े लोग गांव में जमीन से जुड़े विवाद को सुलझाने पहुंचे थे। तहसीलदार जसराना लालता प्रसाद राजस्व टीम के साथ गांव में पहुंचे थे लेकिन बातचीत के दौरान एक किसान पर वह भड़क गए और हाथ उठाने की कोशिश करने लगे, तभी किसान ने थप्पड़ जड़ दिया।
यह भी पढ़ें : BJP प्रवक्ता की गाड़ी चेक करना सब इंस्पेक्टर को पड़ा महंगा! पहले लाइन हाजिर अब हुए निलंबित
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तहसीलदार की पिटाई की जानकारी पुलिस को दी और फिर पुलिस ने हमला करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन पर शांति भंग करने का आरोप लगा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
2 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
3 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
5 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
9 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
9 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines