Viral News : घर में लोग कुत्ते, बिल्ली, गाय, भैंस पालते हैं लेकिन क्या कोई मगरमच्छ पाल सकता है? जॉर्जिया के एक शख्स ने ना सिर्फ मगरमच्छ पाल रखा था बल्कि वह इसे अपने साथ ही रखता था। हालांकि ये कोई आम मगरमच्छ नहीं था। यह मगरमच्छ एक सोशल मीडिया स्टार था, जो अब गायब हो गया और उसका मालिक तलाश करने की पूरी कोशिश कर रहा है।
गायब हो गया सोशल मीडिया स्टार मगरमच्छ
जॉर्जिया में रहने वाले हेनी नाम के एक शख्स ने एक मगरमच्छ पाला हुआ था, जिसका नाम वैली था। मगरमच्छ वैली को हेनी ने 2015 में गोद लिया था। तबसे लेकर अब तक दोनों साथ में रहते थे। हालांकि हाल ही में उनके साथ एक ऐसी घटना हुई, जिसने उन्हें परेशान कर दिया है। दरअसल हेनी का पालतू मगरमच्छ, जो सोशल मीडिया स्टार था, अचानक कहीं गायब हो गया।
रो रहा है मगरमच्छ का मालिक
हेनी का कहना है कि जब मैं अपने दोस्तों से मिलने गया था ,तो किसी ने वैली को चुरा लिया। मैंने उसको खोजने का बहुत प्रयास किया लेकिन वो मिल नहीं रहा है। मगरमच्छ के मालिक ने रोते हुए कहा कि मुझे लगता है कि किसी ने मेरे मगरमच्छ के साथ शरारत की है और उसे चुरा लिया है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि आप लोग मेरी मदद करें और वैली को खोजने में सहायता करें।
हेनी ने यह भी कहा कि मगरमच्छ 8 साल का है लेकिन आज तक कभी किसी को चोट नहीं पहुंचाई है। मैं उसके साथ घूमने जाता था, लोगों के बीच उसके साथ पार्टी में शामिल होता था लेकिन आज तक किसी पर अटैक नहीं किया। वह मेरे लिए सबकुछ था। वह बहुत समझदार था। हेनी ने कहा कि जब मैं डिप्रेशन में चला गया था तो हेनी ही था, जिसने मुझे उबरने में मदद की।
यह भी पढ़ें : 24 साल के ‘साधु बेटे’ के साथ संबंध बनाती पकड़ी गई महिला नेता, पति ने किया भंडाफोड़
आशंका जताई है कि मगरमच्छ को किसी ने घर से बाहर सड़क पर निकाल दिया था, जिसे देखने के बाद लोगों ने वन विभाग को सूचित कर दिया था। वन विभाग की टीम एक मगरमच्छ को पकड़कर ले गई थी और जगल में छोड़ दिया था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि ये वहीं वैली ही था या नहीं।
यह भी पढ़ें : ‘हम ही सोए हैं हम ही जागे’, मेघना के ‘यम्मी’ डांस के आगे जैकलीन फर्नांडीस भी फेल
हेनी अक्सर वैली के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे। इससे वह भी एक स्टार बन चुका था। लोग उसके वीडियो को खूब पसंद करते थे। वहीं जब वैली गायब हो गया तो लोग चिंता जताते हुए उसके जल्द वापसी की कामना कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
बालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
12 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
15 hrs agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
19 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines