हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

कहीं आप फर्जी कोल्ड ड्रिंक तो नहीं पी रहे? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा परेशान करने वाला वीडियो

Fake Cold Drinks Viral Video: गर्मी शुरू होते ही कोल्ड ड्रिंक की डिमांड बढ़ जाती है लेकिन इस वक्त ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप परेशान हो सकते हैं। वीडियो में कुछ लोग फर्जी कोल्ड ड्रिंक्स बनाते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

Fake Cold Drinks Viral Video: गर्मी का मौसम आने वाला है, कोल्ड ड्रिंक्स की डिमांड बढ़ने वाली है। हालांकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग परेशान हो रहे हैं। ये वीडियो ही परेशान कर देने वाला है। कहीं जिसे आप कोल्ड ड्रिंक समझकर पी रहे हैं, वो नकली या आपके स्वास्थ्य को खराब करने वाली तो नहीं है। आखिर क्या है इस वायरल वीडियो में, जिसे देख लोग चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे ऐसा कोल्ड ड्रिंक?

वायरल वीडियो में, एक शख्स एक प्लास्टिक के बड़े बर्तन में ठीक उसी रंग का घोल तैयार करता दिखाई दे रहा है, जैसे कोल्डड्रिंक्स होते हैं। इस शख्स के आसपास कई कोल्डड्रिंक्स की खाली बोतलें दिखाई दे रही हैं। शख्स इन्हीं खाली बोतलों में कोल्डड्रिंक्स जैसा दिखने वाला घोल भर रहा है और बाकायदा पैकिंग की जा रही है। पैक होने के बाद यह कोल्ड ड्रिंक एकदम ओरिजिनल लग रही है।

वायरल हो रहा है वीडियो

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर तमाम लोग चिंता व्यक्त कर रहे हैं कि आखिर यह शख्स बोतलों में क्या भर रहा है! वीडियो शेयर कर @Realchandan21 नाम के X यूजर ने लिखा कि क्या आप ये कोल्ड ड्रिंक्स पी रहे हैं? पूर्व IPS RK विज ने इस पर चिंता जताते हुए लिखा है कि ये तो क्राइम है, लोगों के हेल्थ के साथ खिलवाड़ हो रहा है। एक अन्य ने इस वीडियो पर लिखा है कि इससे अच्छा तो नारियल पानी है।


एक अन्य ने लिखा कि इस तरह लोगों के स्वास्थय के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि ये तो काम कर रहा है लेकिन इसके पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ हो सकता है। असली गुनहगार तो वही हैं। एक अन्य ने लिखा कि अब कोल्डड्रिंक को भी छोड़ना पड़ेगा । ये लोग पता नहीं क्या मिला रहे हैं।

यह भी पढ़ें : रील बनाने के लिए दिल्ली पुलिस के बैरिकेड में ही लगा दी आग, पुलिस ने गिरफ्तार कर थमाया 36 हजार का चालान

बता दें कि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि ये वीडियो पाकिस्तान का है। हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों को सतर्क जरूर कर दिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें