Ram Mandir Pran Pratishta: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अब बस 3 दिन का समय ही बचा है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का दिन जैसे-जैसे करीब आ रहा है, लोगों के बीच इसको लेकर बेसब्री बढ़ती ही जा रही है। इस बीच राम भक्तों द्वारा किए जा रहे कई तरह के अनोखे काम सामने आ रहे हैं। कहीं कोई बिस्किट से राम मंदिर का मॉडल बना रहा है तो कहीं कोई घर-घर जाकर पीले चावल के अक्षत बांट रहा है। ऐसे में इसी बीच भक्तों की एक टोली ने मध्य प्रदेश के बड़नगर के एक गांव के हर घर पर ‘राम’ नाम की मुहर लगा दी है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
हर घर पर ‘राम’ नाम की मुहर
इस वीडियो को उज्जैन के ग्रामीण जिला मंत्री और भाजपा नेता राजपाल सिंह राठौर ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में राम भक्तों की एक टोली भगवा कलर की पेंट बाल्टी और ब्रश लेकर दीवार पर ‘राम’ नाम का पेंट करती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही यह भी पूरे जोश के साथ ‘जय श्री राम’ का जयघोष कर रही है। इस दौरान इन राम भक्तों के चेहरे पर खुशी को साफ देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir के गर्भगृह से रामलला की पहली झलक आई सामने, देखकर भक्त भावुक
भाजपा नेता का रामभक्तों को धन्यवाद
भाजपा नेता राजपाल सिंह राठौर ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में बताया कि यह वीडियो उनके गांव का है। उन्होंने लिखा कि ‘मेरा गांव, मेरी अयोध्या। कल रात में बड़नगर के दूसरे सबसे बड़े गांव अमला में हमारी युवा टोली ने हर घर पर की दीवार पर ‘राम’ नाम लिखने का काम पूरा कर लिया। उन्होंने इसके लिए अपने सभी बंधुओं को धन्यवाद भी कहा है। अंत में उन्होंने ‘जय श्री राम’ लिखा।
अक्षत से दिया जा रहा प्राण प्रतिष्ठा का न्योता
इसके साथ ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग राम भक्त स्टील की मटकी में पीले चावल वाला अक्षत लेकर हर घर जा रहे हैं और उन्हें प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines