Etawah : रील बनाने के लिए लोग अपनी जान जोखिम में डालने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। कई लोगों की जान जा चुकी है लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग सबक लेने को तैयार नहीं है। दीपावली के दिन दो परिवारों के चिराग रील की भेंट चढ़ गए हैं। दोनों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। घटना उत्तर प्रदेश के इटावा की है।
इटावा जनपद के कुरट गांव में दीपावली के दिन रील बना रहे दो लड़कों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों रील बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर चले गए थे और दोनों हादसे का शिकार हो गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इतना ही नहीं, दोनों के शव कई टुकड़ों में बंट गए थे।
दरअसल दोनों युवक दोस्त थे और रील बनाने के लिए पास के ही रेलवे ट्रैक पर गए थे। रील बनाने में दोनों मस्त थे तभी ट्रेन आ गई। दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए और दोनों ही दोस्तों के शव क्षत-विक्षत हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही दोनों ही परिवार में दीपावली की खुशियां गम में तब्दील हो गईं।
यह भी पढ़ें : छिला हुआ 250 ग्राम आलू हुआ चोरी तो बुला ली पुलिस, बातें सुनकर पकड़ लेंगे माथा
घटना की जानकरी मिलते ही थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें : मौत से कुछ घंटे पहले ‘Goodbye Video’ अपलोड करने वाले पति-पत्नी कौन?
इससे पहले उत्तर प्रदेश के आगरा से भी एक दर्दनाक मामला सामने आया था। 20 साल का एक युवक की रील बनाने के चक्कर में जाल से नीचे गिर गया था। इस घटना में युवक का सिर धड़ से अलग हो गया था। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस घटना का वीडियो बेहद भयावह था।
संबंधित खबरें
तिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
1 day ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
3 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
3 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
4 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
5 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
5 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
5 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
11 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
12 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines