नई दिल्ली: अगर आप नॉन वेज खाने के शौकीन है तो आजतक आपने चिकन की कई तरह की डिशेज तो जरूर खाई होंगी जैसे-चिकन टिक्का, चिकन मसाला, चिकन बिरयानी या चिकन पराठा आदि। लेकिन क्या कभी आपने चिकन मलाई कबाब का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए चिकन मलाई कबाब बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत लजीज और मसालेदार होता है। इसको आप स्नैक से लेकर मेन कोर्स में मिनटों में बनाकर मेहमानों को सर्व कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं चिकन मलाई कबाब बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – वेट लॉस जर्नी के दौरान गैस पर बनाएं चटपटा तंदूरी भुट्टा, जानें 10 मिनट रेसिपी
चिकन मलाई कबाब बनाने की सामग्री-
-चिकन बोनलेस 300 ग्राम
-फ्रेश क्रीम 1/2 कप
-नमक आवश्यकता अनुसार
-लहसुन का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच
-बादाम 7
-हरा धनिया 1 मुट्ठी
-हंग कर्ड 1/2 कप
-काली मिर्च 1 छोटा चम्मच
-नींबू का रस 2 1/2 चम्मच
-अदरक का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच
-काजू 10
अभी पढ़ें – शाम की हल्की भूख को तुरंत शांत करें टेस्टी और चटपटे लौकी कटलेट बनाकर, जानें रेसिपी
चिकन मलाई कबाब बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले चिकन के पीस को धोकर एक्स्ट्रा पानी को सुखा लें।
फिर आप बादाम को भी रात भर या कुछ घंटों के लिए भिगोकर रख दें।
इसके बाद आप एक ब्लेंडर में दही, ताजी क्रीम, नींबू का रस, काली मिर्च और अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें।
इसके साथ ही आप इसमें भीगे हुए बादाम, काजू और स्वादानुसार नमक डालकर एक चिकना पेस्ट बना लें।
फिर आप इस पेस्ट में चिकन के टुकड़ों को डालें और कुछ घंटों तक मैरीनेट होने के लिए रख दें।
इसके बाद आप ओवन को 280 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें।
फिर आप मैरीनेट कबाब को ग्रीस की हुए एक बाउल में डालें।
इसके बाद आप इसको प्रीहीट ओवन में करीब 20 मिनट तक ग्रिल करें।
फिर आप थोड़ी देर बाद इनको पलटकर करीब 5-10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
अब आपके लजीज चिकन मलाई कबाब बनकर तैयार हो चुके हैं।
फिर आप इनको धनिया पत्ती से गार्निश करके पसंदीदा चटनी के साथ सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines