नई दिल्ली: वड़ा पाव एक बहुत ही लोकप्रिय महाराष्ट्रीय आहार है जिसको लोग खाने के दीवाने रहते हैं। लेकिन आमतौर पर आपको हर जगह आलू का वड़ा खूब देखने को मिल जाता है। लेकिन क्या कभी आपने चीज चिली वड़ा पाव का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए चीज चिली वड़ा पाव बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत टेस्टी और स्पाइसी होता है। इसको ढेर सारे मसाले, लहसुन की चटनी और हरी मिर्च की मदद से बनाया जाता है। इसको बनाना भी बहुत आसान होता है। इसको आप स्नैक, लंच या डिनर में भी झटपट बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं चीज चिली वड़ा पाव बनाने की रेसिपी-
चीज चिली वड़ा पाव बनाने की सामग्री-
-वनस्पति तेल 2 बड़े चम्मच
-करी पत्ते 6
-सरसों का पाउडर 3/4 छोटा चम्मच
-धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच
-चीनी 3/4 चम्मच
-नीबू का रस 1 बड़ा चम्मच
-चने का आटा 1/2 कप
-लहसुन पाउडर 1 छोटा चम्मच
-लो फैट मोज़ेरेला चीज़ 1/4 कप कद्दूकस किया हुआ
-नमक आवश्यकता अनुसार
-आलू 2 मध्यम साइज
-राई 1/2 छोटा चम्मच
-लहसुन 1 छोटा चम्मच कीमा बनाया हुआ
-लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
-हरी मिर्च 1/4 कटी हुई
-हल्दी 1/2 छोटा चम्मच पिसी हुई
-बेकिंग सोडा 1 चुटकी
-प्याज 1 मुट्ठी कटा
-इमली की चटनी 1 बड़ा चम्मच
-हरा धनिया 1 कप कटा
-बन्स 2
चीज चिली वड़ा पाव बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू को उबाल कर अच्छी तरह से मैश कर लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें।
फिर आप इसमें करी पत्ते, राई, लहसुन, नमक और हरी मिर्च डालकर भून लें।
इसके बाद आप इसमें मैश किए हुए आलू और सरसों का पाउडर लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें।
इसके साथ ही आप इसमें नींबू का रस, बेसन और चीनी डालकर अच्छे से मिला दें।
फिर आप गैस को बंद करके इस मिक्चर को अलग रख दें।
इसके बाद आप मिक्चर जार में हरा धनिया, हरी मिर्च डालें और पका मिश्रण डालें।
फिर आप इसको अच्छी तरह से पीसकर अलग रख लें।
इसके बाद आप एक बाउल में बेसन, हल्दी पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक डाल दें।
फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर घोल बना लें।
इसके बाद आप आखिर में इसमें तेल की कुछ बूंदें डालकर मिला लें।
फिर आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गरम कर लें।
इसके बाद आप आलू का मिक्चर लेकर बेसन के घोल में डुबो लें।
फिर आप इन वड़ों को डीप फ्राई करके एक प्लेट में निकाल लें।
इसके बाद आप वड़ा पाव बन को स्लाइस करके इमली की चटनी और लहसुन पाउडर डाल दें।
फिर आप इस पर हरी मिर्च वड़ा रखकर कद्दूकस किया हुआ पनीर छिड़क दें।
अब आपका टेस्टी पनीर चिली वड़ा पाव बनकर तैयार हो चुका है।
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
1 day ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
3 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
5 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
5 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
5 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
7 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines