नई दिल्ली: कटहल फाइबर, विटामिन ए, सी, थाइमिन, पोटैशियम, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, आयरन, नियासिन और जिंक जैसे कई पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसको लोग खूब स्वाद से खाना पसंद करते हैं। आमतौर कटहल की मदद से लोग बिरयानी या सब्जी बनाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने कटहल के पकौड़ों का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए कटहल के पकौड़े बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत चटपटे और क्रिस्पी होते हैं। इनको आप शाम की भूख के दौरान कुछ ही मिनटों में आसानी से बनाकर खा सकते हैं। बच्चे भी इनका स्वाद खूब पसंद करते हैं, तो चलिए जानते हैं कटहल के पकौड़े बनाने की रेसिपी-
कटहल के पकौड़े बनाने की सामग्री-
-आलू 4 उबले
-कटहल 200 ग्राम
-मिर्च पाउडर 1 चम्मच
-जीरा पाउडर 1 चम्मच
-आधा चम्मच धनिया पाउडर
-हल्दी पाउडर आधा चम्मच
-स्वादानुसार नमक
-अदरक लहसून का पेस्ट 1 चम्मच
-हरी मिर्च दो बारिक कटी हुई
-बेसन 2 चम्मच
-तेल 2 कप
कटहल के पकौड़े बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे कटहल के छोटे-छोटे पीस काट लें।
फिर आप एक प्रेशर कुकर में कटहल के टुकड़ों को डालकर उबाल लें।
इसके बाद आप इनको ठंडा होने के लिए थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।
फिर आप कटहल के टुकड़ों को उबले आलू के साथ अच्छी तरह से मैश कर लें.
इसके बाद आप इसमें बाकी की सारी सामग्री डालें और अच्छे से मिला लें.
फिर आप इस मिक्चर को लगभग 10 मिनट तक अलग रख दें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें।
फिर आप इसमें तैयार मिश्रण को पकौड़े की शेप में बनाकर डालें।
इसके बाद आप इनको सुनहरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
अब आपके चटपटे और क्रिस्पी कटहल के पकौड़े बनकर तैयार हो चुके हैं।
फिर आप इनको ऊपर से चाट मसाला डालकर गर्मागर्म सर्व करें।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
1 day agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
2 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
4 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
6 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
8 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
8 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines