नई दिल्ली: आज सावन का आखिरी सोमवार है। ऐसे में आज हम आपके लिए फालाहार में आलू की खीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। आलू एक फाइबर की अच्छी मात्रा से भरपूर होता है इसलिए इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे आप व्रत के दौरान पूरे दिन एनर्जी से भरे रहते हैं। ये बेहद स्वादिष्ट और लजीज होती है। इसको आप व्रत के दौरान झटपट बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं आलू की खीर बनाने की रेसिपी-
आलू की खीर बनाने की सामग्री-
-1 लीटर फुल क्रीम दूध
-2 आल
-बारीक कटे हुए 1 चम्मच पिस्ता
-1/2 चम्मच इलायची पाउडर
-1/2 कप चीनी (आवश्यकतानुसार )
-10 काजू
-1 बड़ा चम्मच घी
-10-12 किशमिश
-7-8 बादाम
आलू की खीर बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में दूध डालें।
फिर आप इसको गाढ़ा होने तक अच्छी तरह से उबाल लें।
इसके बाद आप आलू को भी अच्छी तरह से उबालकर छील लें।
फिर आप इन आलुओं को कद्दूकस की मदद से अच्छी तरह से मैश कर लें।
इसके बाद आप गाढ़े पके दूध में चीनी डालें और मिलाकर थोड़ी देर पकाएं।
फिर आप इसमें इलायची, मैश आलू और ड्राई फ्रूट्स डालें और मिला दें।
इसके बाद आप इसको लगभग 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं और गैस बंद कर दें।
अब आपकी स्वादिष्ट आलू की खीर बनकर तैयार हो चुकी है।
फिर आप इसको ड्राय फ्रूट्स से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें।
संबंधित खबरें
ChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
7 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines