हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

लेट आने की इतनी बड़ी सजा? महिला का गुस्सा हुआ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी सैलरी से 11,000 रुपए कटने को लेकर नाराजगी जाहिर कर रही है. महिला बताती है कि फरवरी की सैलरी मिलने के बाद उसे पता चला कि ऑफिस ने देर से आने के कारण उसकी सैलरी में बड़ी कटौती कर दी है.

महिला का कहना है कि जॉइनिंग से पहले उसने ऑफिस से इस मुद्दे पर बात की थी और उसे भरोसा दिया गया था कि लेट आने पर कोई समस्या नहीं होगी. इसके बावजूद पैसे काटे जाने से वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है.

वह यह भी बताती है कि वह रोज ऑफिस कैंपस में मौजूद रहती थी और मेहनत से काम करती थी. साथ ही, वह दूर से पब्लिक ट्रांसपोर्ट के जरिए आती थी, जिससे उसे ज्यादा संघर्ष करना पड़ता था. महिला के मुताबिक, ऐसे में इतनी बड़ी रकम काटना बिल्कुल गलत है.

---विज्ञापन---
View this post on Instagram

A post shared by swathi (@lifeofswa)

वीडियो के आखिर में महिला ने गुस्से में कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह ऑफिस आना बंद कर देगी. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है कुछ लोग महिला का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ इसे उसकी गलती बता रहे हैं.

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola