Viral Post: रेडिट पर एक पोस्ट शेयर की गई जिसमें एक यूएस कंपनी के वीपी कपंनी से निकाले जानें पर ऑनलाइन अपना गुस्सा जाहिर किया है। वीपी ने पोस्ट में बताया कि उसे पॉजिटिव रिएक्शन, सैलरी हाइक के साथ 25% का बोनस भी दिया गया था। इसके कुछ महीने बाद अचानक उन्हें नौकरी से निकाल दिया। अपनी रेडिट पोस्ट में उन्होंने बताया कि वे इस फैसले से बहुत शर्मिंदा और गुस्सा है। इसके साथ ही वायरल पोस्ट पर लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
बोनस देने के बाद कंपनी से किया बाहर
हाल ही में नौकरी से निकाले गए एक वीपी ने ऑनलाइन अपना दुख जाहिर किया। कंपनी में लगभग 1.5 साल काम करने के बाद नौकरी से निकाले जाने से वे शर्मिदा और गुस्सा हैं। इस पोस्ट को r/jobs पर शेयर किया गया है।
पोस्ट में यूजर ने लिखा, “मुझे पिछले बुधवार को नौकरी से निकाल दिया गया। मैं इस कंपनी में वीपी के रूप में 1.5 साल से काम कर रहा था और मुझे एक बार भी नेगेटिव फीडबैक नहीं मिला। मार्च में मेरी रिव्यू के दौरान, मुझे बहुत अच्छी सैलरी हाइक और एक्स्ट्रा 25% बोनस मिला।
पोस्ट में आगे बताया गया कि नौकरी से निकाले जाने से एक हफ्ते पहले कंपनी के सीईओ और सीओओ ने उनसे संपर्क किया और बताया कि यह निर्णय व्यक्तिगत नहीं था बल्कि उनकी पोजीशन को खत्म किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुझे 10 हफ्ते की सैलरी दी। यहां हम पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं।
lay off
यह भी पढ़ें – Viral Video: ‘गाली देगा…’ किराए को लेकर महिलाओं ने मचाया बवाल, चप्पलों से कर दी ई-रिक्शा वाले की कुटाई
किसी और को किया हायर
हालांकि वे इस फैसले से निराश थे, लेकिन क्योंकि कॉस्ट कटिंग के लिए उनका पद हटाया जा रहा था, इसलिए कुछ भी नहीं किया जा सकता था। मगर हैरानी इस बात पर हुई कि कुछ दिनों बाद कंपनी के लिंक्डइन पर एक नई पोस्ट सामने आई, जिससे पता चला कि उसी पॉजिशन पर एक नए व्यक्ति को हायर कर लिया गया।
यूजर ने बताया कि आज मैं लिंक्डइन पर गया और देखा कि उन्होंने मेरी ही पोस्ट पर किसी और को काम पर रखा है और मेरा दिल बैठ गया। मैंने कभी भी एक भी डेडलाइन नहीं छोड़ी, मैं विश्वसनीय था, मुझसे जो भी कहा गया, मैंने किया। मैंने अपना पूरा PTO नहीं लिया, वीकेंड में काम करता था और हमेशा किसी भी समय उपलब्ध रहता था। आगे उन्होंने बताया कि उन्हें कभी भी नकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली।
पोस्ट पर दिखा रिएक्शन
इस पोस्ट पर बुहत से लोगों ने कमेंट किया। जहां कुछ लोगों ने कहा कि यह उसके जगह पर किसी ऐसे व्यक्ति को रखने के लिए हो सकता है जिसे वे उनसे ज्यादा पसंद किया जाता है। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि उन्हें शायद कम वेतन वाला कोई व्यक्ति मिल गया हो और वे सिर्फ़ पैसे बचाना चाहते होंगे।
एक यूजर ने कहा कि शायद यह आपके बारे में नहीं था, और वे सिर्फ कम वेतन पर आपका काम करने के लिए किसी को काम पर रखना चाहते थे। जिस कंपनी में मैंने काम किया था, वहां उन्होंने एक अकाउंटेंट को नौकरी से निकाल दिया और आधे वेतन पर किसी नए कॉलेज ग्रेजुएट को फिर से काम पर रख लिया।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
11 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
15 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines