अक्सर हम अपने बॉस से तबीयत खराब होने, या फिर किसी पार्टी में जाने या कहीं घूमने जाने के लिए छुट्टी मांगते हैं. लेकिन गुरुग्राम से एक मामला सामने आया है जिसमें कंपनी के एक एम्प्लॉय ने अपने बॉस से ब्रेकअप लीव मांगी. दरअसल, कंपनी के एम्प्लॉय ने अपने बॉस को ब्रेकअप होने के बाद छुट्टी लेने के लिए ई-मेल किया जिसके बाद उसका मेल देखकर बॉस के भी होश उड़ गए. बॉस ने अपनी कंपनी के एम्प्लॉय के ई-मेल को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है. जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
गुरुग्राम के एक उद्यमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक अनोखी छुट्टी लेने के लिए किए गए मेल की तस्वीर साझा की है. इस ई-मेल को कंपनी के CEO ने अपने करियर का सबसे ज्यादा ‘ईमानदार लीव एप्लिकेशन’ करार दिया है.
ब्रेकअप होने पर एम्प्लॉय ने मांगी CEO से छुट्टी
बता दें कि ये घटना कनॉट डेटिंग (Knot Dating) कंपनी से सामने आई है. जहां कंपनी के एक एम्प्लॉय ने कंपनी के को- फाउंडर और सीऐओ जसवीर सिंह को छुट्टी के लिए एक ई-मेल लिखा था. आवेदन में कर्मचारी ने अपने बॉस को बताया कि वह बेक्रअप के बाद से ही अपने काम पर ध्यान नहीं दे पा रहा है और कुछ दिन मानसिक रूप से संभलने के लिए छुट्टी चाहता है.
एम्प्लॉय के ई-मेल की तस्वीर साझा करते हुए सीईओ जसवीर सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, Gen Z doesn’t do filters,” यानी आज की युवा पीढ़ी अपने जज़्बात छिपाने या दिखावा करने में विश्वास नहीं रखती.
CEO ने मेल पढ़कर दिया चौंकाने वाला जवाब
जसवीर ने आगे बताया कि उनके कर्मचारी ने ई-मेल कर उनसे छुट्टी मांगी. एम्प्लॉय के ई-मेल में छुट्टी मांगने का कारण औरों के मुकाबले काफी अलग था. उसने ई-मेल में साफ लिखा कि- हाल ही में उसका ब्रेकअप हुआ है और वह अपने काम पर ध्यान नहीं दे पा रहा है. उसने कुछ दिन तक खुद को संभालने का समय मांगा.
ईमेल में लिखा था – ‘हाल ही में मेरा ब्रेकअप हुआ है और मैं काम पर फोकस नहीं कर पा रहा हूं. मैं आज वर्क फ्रॉम होम कर रहा हूं, और 28 से 8 तक की छुट्टी लेना चाहता हूं.’ तो जसवीर सिंह ने जवाब दिया. ‘Leave approved, instantly.’ इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर CEO की जमकर तारीफ हो रही है.
बॉस ने X पर शेयर की मेल की फोटो
जसवीर सिंह अपने एम्प्लॉय के मेल का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया. जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने एम्प्लॉय की ईमानदारी और पारदर्शित की सराहना की.
एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसी ईमानदारी कम ही देखने को मिलती है.’ वहीं, दूसरे ने कहा, ‘अब वर्कप्लेस पर भी इमोशनल वेलबीइंग पर खुलकर बात होना एक अच्छी बात है.’ कुछ ने मजाक में लिखा, ‘लोग शादी के लिए इतनी छुट्टी नहीं लेते जितनी ब्रेकअप के लिए ली जा रही है. इस पर CEO ने भी हंसते हुए जवाब दिया – ‘ब्रेकअप के लिए ज़्यादा छुट्टी चाहिए, शादी से ज़्यादा!’
यह भी पढ़ें- दिन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर और रात में कैब ड्राइवर, आखिर क्यों बेंगलुरु के कॉर्पोरेट कर्मचारी चला रहे Ola-UBER
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
8 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
20 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines