हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'नहीं संभल रही पब्लिसिटी', एल्विश यादव के वायरल वीडियो पर भड़के लोग

Elvish Yadav Viral Video : बिग बॉस फेम एल्विश यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक शख्स को थप्पड़ मार रहे हैं।

विज्ञापन
एल्विश यादव ने शख्स को जड़ा थप्पड़

Elvish Yadav Viral Video: Big Boss फेम एल्विश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक शख्स को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो एक रेस्टोरेंट का है, जहां कुछ लोग खाना खा रहे थे और यहीं से एल्विश गुजर रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह वापस गए और खाने की टेबल पर बैठे शख्स को थप्पड़ जड़ दिया। एल्विश यादव ने सफाई दी है लेकिन सोशल मीडिया पर भी लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

कहा जा रहा है कि एल्विश यादव को शख्स ने अपशब्द कहा था, जिसे सुनकर वह वापस लौटे और उसे थप्पड़ जड़ लिया। वहां मौजूद लोगों ने एल्विश पर काबू किया और उन्हें लेकर चले गए। इस दौरान पुलिस का एक जवान भी वहां मौजूद दिखाई दे रहा है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। इस पर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आ रही है।

एल्विश के वायरल वीडियो पर कुछ लोगों का कहना है कि गाली देने वालों के साथ ऐसा ही होना चाहिए तो कुछ का कहना है कि यूथ आइकॉन को ये सब करता देख अच्छा नहीं लगता। नीचे पढ़िए सोशल मीडिया पर किस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं लोग।


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि एल्विश यादव ने कॉफी शॉप में एक लड़के को थप्पड़ जड़ दिया। ये यूथ आइकॉन है? सस्ती लोकप्रियता पाने वाला या फेम न संभलने से परेशान व्यक्ति ? एक ने लिखा कि सोशल मीडिया पर गाली देते देते लोगों का मन इतना बढ़ गया है कि वह कहीं भी गाली बकने लगते हैं , ऐसे लोगों को सबक मिलना ही चाहिए।

यह भी पढ़ें : 22 साल पहले गायब हुआ ‘बेटा’ निकला फ्रॉड; साधु के भेष में आया था नफीस

एक अन्य ने लिखा कि एल्विश यादव अपने आप को पता नहीं क्या समझता है, पुलिस के सामने ही मार रहा है और पुलिस तमाशबीन बनकर देख रही है! एक ने लिखा कि इस थप्पड़ का जवाब भी थप्पड़ से ही देना चाहिए था। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कुछ लोगों पर लोकप्रियता का नशा चढ़ जाता है और नशा जल्द उतरता भी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें