Viral Post: सोशल मीडिया पर एलन मस्क की मां ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मस्क की एक पुरानी फोटो शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने मस्क के शुरुआती दिनों की झलक दिखाई है। इस वक्त वह टोरंटो में एक बैंक में काम करते थे। ये फोटो 1990 के दशक की है। यह तस्वीर सभी को उस समय की याद दिलाती है, जब एलन मस्क अपनी आज की हैसियत से अलग जीवन जीते थे। आइए इसके बारे में जानते हैं।
वायरल हो रही फोटो
मस्क की मां मेय मस्क ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पुरानी फोटो शेयर की। इस फोटो के साथ मेय मस्क ने लिखा कि यह फोटो टोरंटो में हमारे किराए के अपार्टमेंट में ली गई थी, जिसमें दीवार पर मेरी मां की पेंटिंग थी। इस सूट की कीमत 99 डॉलर (यानी 8,396 रुपये) है, जिसमें एक मुफ्त शर्ट, टाई और मोजे शामिल हैं।
दुनिया के सबसे अमीर आदमी के रूप में एलन मस्क की मौजूदा हैसियत से बिल्कुल अलग। फोर्ब्स के अनुसार, टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक मस्क की कुल संपत्ति 430 बिलियन डॉलर से अधिक है। आइए इसके बारे में जानते हैं। मेई मस्क द्वारा साझा की गई तस्वीर में युवा एलन मस्क काले सूट, सफेद शर्ट और टाई पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, जो स्टाइल और आत्मविश्वास से भरपूर है।
उन्होंने कहा कि मस्क के पास काम के समय यही एकमात्र सूट था, जो वित्तीय परेशानियों के बावजूद उनके संतोष को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वह टोरंटो में अपनी बैंक की नौकरी के लिए हर दिन यह सूट पहनते थे क्योंकि मैं दूसरा सूट नहीं खरीद सकती थी।
आए कई कमेंट
इस पोस्ट पर अब तक 70 लाख से ज्यादा व्यूज है और इस पर बहुत से लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘ डियर मेय, टोरंटो कनाडा में रहते हुए यह पढ़कर मेरे रोंगटे खड़े हो गए! हे भगवान, क्या यात्रा रही होगी। कौन जानता है कि टोरंटो में कुछ पल के लिए ही सही, हमारी राहें एक-दूसरे से मिल जातीं! दुनिया में एलन की भूमिका देखकर आप जरूरी खुश होंगी! बधाई मेय! इसके अन्य यूजर ने कहा कि मुझे 90 के दशक की शुरुआत में एक ब्लॉड एलन याद है। शायद यह सिर्फ एक सपना था।
यह भी पढ़ें – सालों तक अपनी ही जुड़वा बहन की एक्टिंग करती रही लड़की, कारण जान भर आएगा दिल
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines