रजनीकांत के गाने पर डांस करते 'हाथी' का वीडियो वायरल, सच्चाई कुछ और है?

Elephant Dance Viral Video : हाथी के डांस का वीडियो देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं लेकिन कुछ लोगों का दावा है कि इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है। आखिर डांस करते हाथी जो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है, उसकी सच्चाई क्या है?

Elephant Dance Viral Video
विज्ञापन

Elephant Dance Viral Video : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक हाथी के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। सुपरस्टार रजनीकांत के गाने पर डांस करते हाथी का वीडियो देखकर हर कोई हैरान है कि कैसे कोई हाथी गाने की धुन पर डांस कर सकता है। हालांकि लोगों की मानें तो इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है।

डांस करते हाथी को देख हैरान लोग

वायरल वीडियो में एक जुलूस निकलता दिखाई दे रहा है, भगवान की एक मूर्ती है, उसके आगे एक हाथी खड़ा है। कई लोग अगल बगल खड़े हैं और हाथी रजनीकांत के गाने पर डांस कर रहा है। हाथी को डांस करता देख लोगों को हैरानी हो रही है। हालांकि कुछ लोगों का दावा है कि इस वीडियो की सच्चाई कुछ और है।

विज्ञापन

वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स का कहना है कि दरअसल ये असली हाथी है ही नहीं, बल्कि हाथी के गेटअप में दो लोग अंदर खड़े हैं और डांस कर रहे हैं। दिखने में ये हाथी एकदम असली लग रहा है लेकिन हाथी के कान और सूंड को ध्यान से देखने पर लग रहा है कि ये हाथी नकली है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anil (@_anil.arts_)


सोशल मीडिया पर क्या कमेंट्स कर रहे लोग?

एक ने लिखा कि ये कहीं से भी असली नहीं लग रहा है लेकिन जो भी है क्यूट है। एक ने लिखा कि ये कॉस्टयूम इतना अच्छा है कि आपको विश्वास हो जाएगा कि यह असली हाथी है। एक अन्य ने लिखा कि इस तरह हाथी को डांस कराने के लिए टॉर्चर किया जाता है, ऐसा नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि एक मिनट की शांति उन लोगों के लिए जो इस हाथी को असली मान रहे थे। एक ने लिखा कि वीडियो देखकर अगर आपको भी हैरानी हुई है तो आप परेशान मत होइए, अंदर दो आदमी खड़े हैं और वही डांस कर रहे हैं। एक ने लिखा कि भक्ति कार्यक्रमों में आइटम सॉन्ग बजाना और भगवान का मजाक उड़ाना… क्या इसका कोई मतलब बनता है?

विज्ञापन

बता दें कि वीडियो को @_anil.arts_ अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है और इस वीडियो को 6 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो को 65 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ