Elder Sister Refuses to Attend Younger Sister Wedding: घर में किसी भी शादी हो… इस शादी में अगर कोई सबसे ज्यादा खुश होता है तो दुल्हन और दूल्हे के भाई-बहन होते हैं। शादी समारोह में दुल्हन और दूल्हे के भाई-बहन ही होते हैं, जो समां बांधने का काम करते हैं। दुल्हन और दूल्हे के भाई-बहन के बिना शादी फंक्शन के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट खूब वायरल हो रही है। इस पोस्ट में ओपी नाम की एक महिला ने बताया कि वह अपनी बहन की डेस्टिनेशन वेडिंग में शामिल नहीं होगी, क्योंकि इसका सारा खर्चा उसका परिवार उठा रहा है। वहीं, दूल्हा और उसका परिवार मुफ्त में शादी में शामिल हो रहा है।
दुबई में डेस्टिनेशन वेडिंग
रेडिट के AmItheAsshole फोरम पर एक लंबी पोस्ट शेयर की गई है। इस पोस्ट में ओपी ने बताया कि उसकी छोटी बहन केटी (28) की इस साल अप्रैल में शादी है। केटी अपने मंगेतर क्रिस (29) के साथ दुबई में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाली है, इसके लिए दुबई में 4 दिन तक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस शादी में कुल 70 मेहमान शामिल होंगे। इसके अलावा, केटी ने अपनी बहन और माता-पिता को उसी बड़े होटल में रहने के लिए कहा है, जहां शादी की पार्टी होगी और कपल रहेगा। इसी तरह, दूल्हा और उसका परिवार भी इसी होटल में ठहरेगा।
AITA for refusing to go to my sisters wedding after finding out only our side of the family were having to pay to attend?
byu/One_Change4503 inAmItheAssholeविज्ञापन
फ्लाइट का खर्चा 4,000 डॉलर
पोस्ट में ओपी ने बताया कि इन लोगों के दुबई जाने का फ्लाइट का खर्चा 4,000 डॉलर तक पहुंच रहा है। इसके साथ ही ओपी ने बताया कि उसकी बहन केटी और क्रिस आर्थिक रूप से संपन्न हैं। लेकिन दुल्हन ने हाल ही में अपने परिवार से 17,000 डॉलर का कर्ज मांगा है। केटी ने कहा कि वेडिंग प्लेस ने अपना रेंट बढ़ा दिया है। ओपी ने लिखा कि केटी ने उनसे कहा कि वह यह कर्ज जल्द चुका देगी। इसके बाद ओपी 17,000 डॉलर में से 7,000 डॉलर देने के लिए राजी हो गई। वहीं बाकी के 10,000 डॉलर उसके माता-पिता देने को तैयार हो गए।
दूल्हे के परिवार का ट्रैवल खर्च
कुछ दिनों बाद ओपी को पता चला कि यह पैसा वेडिंग प्लेस के रेंट के लिए नहीं था, बल्कि दूल्हे के परिवार के ट्रैवल खर्च को पूरा करने के लिए था। ओपी ने बताया कि दूल्हे के परिवार ने देखा कि इस डेस्टिनेशन वेडिंग में काफी खर्च होने वाला है। वे लोग इतना खर्चा नहीं करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने शादी में आने से इनकार कर दिया। जब ओपी ने केटी से पूछा कि वह और क्रिस उसके परिवार का खर्च क्यों उठा रहे हैं, इस पर केटी ने जवाब दिया कि क्योंकि वे यह खर्च उठा सकते हैं।
ओपी का बड़ा फैसला
ओपी ने बताया कि उसके माता-पिता केटी की इस हरकत से काफी निराश हैं। इसके बाद भी वे शादी में शामिल होने का प्लान कर रहे हैं। वहीं, ओपी ने फैसला किया कि वह अपनी बहन की शादी में शामिल नहीं होगी।
इस सोशल मीडिया पोस्ट पर लोगों के कई मिक्स कमेंट आ रहे हैं। कई लोगों ने ओपी के फैसले को सही बताते हुए केटी के झूठ की निंदा की है। वहीं, कई लोगों ने ओपी से सारी बातें भूलाकर शादी में जाने के लिए कहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines