इक्वाडोर में एक कैथोलिक पादरी के साथ चर्च के अंदर दर्दनाक हादसा हो गया. वह लोगों को जिंदगी और मौत के बारे में समझा रहे थे, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी खुद की मौत हो गई. शनिवार को आयोजित लाइव प्रसारण वाली प्रार्थना सभा के दौरान उनके पीछे दीवार पर लगा भारी क्रॉस अचानक गिर गया. क्रॉस सीधे उनके सिर के पिछले हिस्से पर लगा, जिससे उनकी जान चली गई.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पादरी फादर पैट्रिसियो अल्फ्रेडो सांचेज मोलिनारी इक्वाडोर के ग्वायाकिल शहर में स्थित चर्च ऑफ आवर लेडी ऑफ परपेचुअल हेल्प में सेवाएं दे रहे थे. ग्वायाकिल के आर्चडायोसिस ने शनिवार को उनकी मौत की पुष्टि की.
लाइव प्रसारण में कैद हुआ हादसा
यह पूरी घटना चर्च में चल रहे लाइव प्रसारण में रिकॉर्ड हो गई थी. बाद में प्रसारण हटा दिया गया. NBC न्यूज की ओर से देखे गए वीडियो में नजर आया कि पादरी वेदी के पीछे खड़े होकर लोगों को संबोधित कर रहे थे. तभी उनके पीछे दीवार पर लगा बड़ा क्रॉस अचानक नीचे की ओर गिरा और उनके सिर से टकरा गया.
पादरी को शायद इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उनके पीछे क्या होने वाला है. क्रॉस गिरने के बाद वह दोबारा खड़े नहीं हो सके. चर्च में मौजूद लोग चीखने-चिल्लाने लगे. कुछ लोग तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े और एंबुलेंस को बुलाया गया. हालांकि, बचाव दल के पहुंचने के बाद पादरी को मृत घोषित कर दिया गया.
हादसे से कुछ मिनट पहले मौत पर की थी बात
इस घटना को और भी दुखद बनाने वाली बात यह है कि हादसे से कुछ ही देर पहले पादरी जीवन की नश्वरता और मौत के बारे में बात कर रहे थे. अपने प्रवचन में उन्होंने ईसा मसीह की शिक्षाओं का जिक्र किया. उन्होंने लोगों से कहा कि वे अपना कीमती समय मोबाइल फोन पर बेवजह स्क्रॉल करने में बर्बाद न करें. इसके बजाय उन्हें भगवान और अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए. उन्होंने कहा था कि एक दिन यहां मौजूद सभी लोगों की भी मौत होगी. कई बार हम जिन चीजों में अपना समय लगाते हैं, उनका उतना महत्व नहीं होता, जितना भगवान के साथ बिताए गए समय का होता है. इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों के लिए प्रार्थना शुरू की. इसी दौरान उनके पीछे लगा क्रॉस अचानक दीवार से अलग होकर उन पर गिर पड़ा.
चर्च ने जताया दुख
पादरी की मौत के बाद ग्वायाकिल के आर्चडायोसिस ने शोक जताया. चर्च प्रशासन ने उनकी सेवाओं को याद करते हुए बताया कि वह सेंट्रल विकैरिएट के अंतर्गत आने वाले चर्च में पादरी के रूप में कार्यरत थे. उनकी याद में रविवार शाम विशेष प्रार्थना सभा आयोजित करने की योजना बनाई गई थी. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि दीवार पर लगा भारी क्रॉस अचानक कैसे गिर गया. चर्च अधिकारियों ने भी हादसे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है.
संबंधित खबरें
सूरत के कारोबारी ने दिवाली पर कर्मचारियों को दिया 1 लाख का बोनस
6 hrs ago60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
3 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
4 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
4 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
4 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
6 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
6 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines