क्या अभी तक नहीं छूटा होली का रंग? इस ट्रिक से दो मिनट में हो जाएगा छूमंतर

Remove Colors of Holi? : होली का रंग छुड़ाने के लिए कई ट्रिक्स हैं लेकिन एक शख्स ऐसा तरीका बता रहा है, जिससे कुछ ही सेकंड में रंग छूट जाता है। सोशल मीडिया पर शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को हैरान हो रही है।

Remove Holi Color

Remove Colors of Holi:  होली खेलने के बाद सबसे बड़ी चुनौती शरीर पर लगे रंगों को छुड़ाने की होती है। बाजार में कुछ ऐसे रंग आ गए हैं, जिन्हें लगाने के बाद छुड़ाना बेहद मुश्किल होता है। कई दिन तक ये रंग नहीं जाते। ऐसे में कई ऐसे ट्रिक हैं, जिससे आप आसानी से रंग को छुड़ा सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स कुछ ही मिनट में रंग उतारने की ट्रिक बता रहा है।

विज्ञापन

कैसे छुड़ाएं होली का रंग?

वैसे तो रंग छुड़ाने के लिए कई घरेलू तरीके अपनाए जाते हैं। जैसे नारियल के तेल का उपयोग करके आप रंग को छुड़ा सकते हैं। नारियल के तेल से उस जगह पर मालिश करनी चाहिए, जहां रंग लगा हो। जब यह तेल त्वचा में समा जाएगा, इसके बाद धीरे धीरे रंग उतर जाता है। इतना ही नहीं, खीरे के रस का उपयोग भी रंग उतारने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन

एलोवेरा जेल, हल्दी, दही भी रंग छुड़ाने के बेहद काम आते हैं। हालांकि इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स घर में पाई आने वाली कुछ चीजों से रंग को गायब करता दिखाई दे रहा है। हालांकि यह तरीका कितना सुरक्षित है, इसकी हम पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन

शख्स ने बताया आसान तरीका

वीडियो में शख्स बता रहा है कि सबसे पहले हाथ में थोड़ा सा शैम्पू लें, इसके बाद थोड़ा सा नींबू का रस इसमें मिलाना है। इस घोल में थोड़ा ENO भी मिक्स कर देना है। अब इसे उस जगह पर लगाना है, जहां पर रंग लगा है। थोड़ी देर तक घिसने के बाद रंग छूट जाएगा।

विज्ञापन

शख्स ने बताया कि एक बार यह पेस्ट तैयार करने के बाद कई लोग इससे रंग छुड़ा सकते हैं। सोशल मीडिया पर इस शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह तरीका कितना सुरक्षित है, इसके बारे में हम कोई पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ