Dua Lipa Viral Pics: हॉलीवुड पॉप स्टार और सिंगर दुआ लिपा (Dua Lipa) इन दिनों भारत में अपनी छुट्टियां मना रही हैं। भारत में सबसे पहले वो राजस्थान घूमने गईं, यहां सिंगर ने जोधपुर को काफी एक्सप्लोर किया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट खूब वायरल हुई, जिसमें दुआ लिपा जोधपुर की सड़कों पर आम लोगों के साथ दिखाई दे रही हैं। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा था कि जोधपुर में दुआ लिपा के साथ छेड़छाड़ हुई है। हालांकि, स्थानीय लोगों ने उन्हें बचा लिया। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद इस मामले की जांच की गई, जिसमें पता चला कि दुआ लिपा के साथ जोधपुर में कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है।
वायरल पोस्ट की सच्चाई
मामला ऐसा है कि सोशल मीडिया पर फेमस मीम्स पेज RVCJ पर 27 दिसंबर को दुआ लिपा की 2 तस्वीरें शेयर की गईं, वह नीली जींस और काली टी-शर्ट पहने दिखाई दे रही हैं। इसके कैप्शन में बताया गया कि जोधपुर की सड़कों पर सिंगर के साथ छेड़छाड़ हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया। जब इस पोस्ट की गहराई से जांच हुई तो पता चला कि इसे एडिट किया गया है। RVCJ की असली पोस्ट के कैप्शन में लिखा- ‘फेमस पॉप स्टार दुआ लिपा जोधपुर की सड़कों पर बेफिक्र होकर लोगों के बीच घूम रही हैं। किसी को उनके सेलिब्रिटी होने का ऐहसास नहीं है।’ इससे साफ होता है कि जोधपुर में दुआ लिपा के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं हुई हैं।
यह भी पढ़ें: लखनऊ के VIP अस्पताल में मुर्दे को वेंटिलेटर पर रख पैसा वसूलने का आरोप, वायरल हो रहा वीडियो
भारत में खूब एंजॉय कर रही हैं सिंगर
बता दें कि, दुआ लिपा लगातार अपने इंडिया ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। उन्होंने राजस्थान ट्रिप से भी अपनी कई तस्वीरें शेयर की। अपनी एक पोस्ट में सिंगर ने राजस्थान ट्रिप के बारे में बताते हुए लिखा- ‘मेरी तरफ से आपको छुट्टियों के लिए शुभकामनाएं, आने वाले साल के लिए प्यार, हेल्थ और हैपिनेस।’ राजस्थान के बाद सिंगर नई दिल्ली घूमने के लिए गई। यहां उन्होंने बाबा बंगला साहेब और हुमायूं का मकबरा घूमा। दिल्ली ट्रिप पर दुआ के साथ उनके पापा भी हैं। यह पहली बार नहीं है कि दुआ भारत आईं है, इससे पहले दुआ साल 2019 में एक म्यूजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आई थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
1 day agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
2 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
4 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
6 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
8 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
8 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines