IPS Viral Video : नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में लोग नशे का सेवन करते हैं। लोग शराब पीकर सड़क पर हंगामा करते भी पाए गए। इसी बीच उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में नए साल के मौके पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों का सामना एक शराबी से हो गया। शराबी ने दो पुलिसवालों को देखकर छेड़ते हुए साला कह दिया लेकिन उसने पता नहीं था कि गश्त पर सिर्फ दो, चार पुलिसकर्मी नहीं बल्कि पूरे लाव लश्कर के साथ जिले के कप्तान निकले हैं। इसके बाद कप्तान ने शराबी की जमकर क्लास लगाई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक IPS अरुण कुमार सिंह एक शराबी को जमकर फटकार रहे हैं। अरुण कुमार सिंह ने उससे कहा कि दो पुलिसकर्मी देखकर उन्हें साला कह रहे थे और पलटन देखते ही भाग निकले। ये सारे पुलिसवाले तुम्हारे साले हैं क्या? जब कप्तान ने फटकार लगाई तो शराबी का नशा छू मंतर हो गया और हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा।
शराबी को लगी फटकार तो उतरा नशा और फिर…
शराबी ने IPS अरुण कुमार सिंह से कहा कि पुलिसवालों से मेरा नाता है। इस पर कप्तान ने कहा कि सभी पुलिसवालों को साला कहकर नाता तो तुमने बना ही दिया है। इसके बाद शराबी ने कहा कि आर्मी में जाने के लिए तैयार हूं साहब! इस पर कप्तान ने कहा कि आर्मी चला रहे हो तुम? सेनाध्यक्ष बन गये हो क्या? शराबी हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा।
शख्स इतने नशे में था कि वह ना तो वह ठीक से बोल पा रहा था और ना ही अपने पैरों पर ठीक से खड़ा हो पा रहा था। ऊपर से पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता और पुलिस अधीक्षक से बहस करने लगा। पुलिस अधीक्षक और शराबी के बीच हुई बातचीत का वीडियो अब वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : कौन है रायबरेली की मंकी रानी? बर्तन धोने से लेकर रोटी सेंकने तक; करती है घर के सारे काम
पुलिस अधीक्षक ने शख्स को फटकार लगाई और फिर उसका मेडिकल कराने के लिए भेज दिया! इसके बाद आगे की कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines