Bizarre News : नशे में धुत एक यूनिवर्सिटी डायरेक्टर उस वक्त परेशान हो गई, जब उसे बिना किसी मुख्य कारण के पुलिस बुलाने और नशे में गाड़ी चलाने की जिद के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। यूनिवर्सिटी की डायरेक्टर और पुलिस के बीच हुई बातचीत का वीडियो भी सामने आया है, जो एक पुलिसकर्मी के बॉडी कैम से रिकॉर्ड किया गया था।
मामला अमेरिका की केंट स्टेट यूनिवर्सिटी की निदेशक से जुड़ा हुआ है। हाल ही में यहां की डायरेक्टर और प्रोफेसर को शर्मनाक गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा। यूनिवर्सिटी की डायरेक्टर का नाम है डॉ. एलेन ग्लिकमैन, जो केंट स्टेट यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज में स्कूल निदेशक और प्रोफेसर हैं और 1995 से इस स्कूल से जुड़ी हुई हैं।
नशे में थीं स्कूल की डायरेक्टर
9 मई को रात करीब साढ़े बजे पुलिस को फोन कर उन्होंने मदद मांगी। उनका कहना था कि वह स्कूल के दीक्षांत समारोह से वापस लौटी और उन्हें बाथरूम जाने की जरूरत थी लेकिन मास्टर चाभी होने के बाद भी वह दरवाजा नहीं खोल पा रही थीं। बातचीत के दौरान पुलिस ने यह भांप लिया कि प्रोफेसर और स्कूल की डायरेक्टर नशे में है।
पुलिस ने उन्हें सलाह दी कि घर जाने के लिए वह किसी को बुला लें लेकिन प्रोफेसर इस बात पर अड़ गई कि उनके पास टेस्ला कार है और वह अकेली जा सकती हैं लेकिन पुलिस ने इसके लिए परमिशन देने से इनकार कर दिया, जब प्रोफेसर नहीं मानीं तो पुलिस ने उन्हें पकड़कर जबरदस्ती हथकड़ी पहना दी।
यह भी पढ़ें : वाटर पार्क में बच्चियों के साथ कर रहा था गंदी हरकतें, कनाडा में गिरफ्तार हुआ भारतीय शख्स
गिरफ्तारी के बाद प्रोफेसर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह अपने पति को बुला रही हैं, तब वहां मौजूद पुलिसकर्मी यह जवाब देता है कि अब बहुत देर हो चुकी है। पुलिस प्रोफेसर को अपने गाड़ी में बैठाकर लेकर चली गई। गिरफ्तार हो जाने के बाद प्रोफेसर ने यह भी कहा कि तुम लोगों (पुलिसवालों) ने मुझे बर्बाद कर दिया!’
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 hr ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines