हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शराब के नशे में किया भीषण एक्सीडेंट, फिर कार में बैठ पीने लगा सिगरेट; अहमदाबाद का चौंकाने वाला वीडियो वायरल

Ahmedabad Car Accident Video Viral : गुजरात के अहमदाबाद में एक कार चालक ने शराब के नशे में कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हैरानी की बात ये है कि इस घटना के बाद वह कार में ही बैठकर सिगरेट पीने लगा।

विज्ञापन

Ahmedabad Car Accident Video Viral : गुजरात से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक शख्स ने शराब के नशे में कई गाड़ियों को टक्कर मार दी और फिर गाड़ी में ही बैठकर सिगरेट पीने लगा। वहां मौजूद लोगों ने शख्स को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

मामला अहमदाबाद का है। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कार चालक ने पहले एक अन्य कार को टक्कर मारी। इस वजह से कार डिवाइडर पर चढ़ गई। शराब के नशे में कार चला रहे शख्स की कार असंतुलित हो गई और पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से जा टकराई।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कई लोग कार के पीछे पीछे दौड़ रहे हैं। जब पार्किंग में जाने के बाद कार फंस गई तो लोग वीडियो बनाने लगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद कार चालक शराब के नशे में सिगरेट पी रहा है। बताया जा रहा है कि इसके बाद भीड़ ने शख्स की जबरदस्त पिटाई की है।

विज्ञापन


घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। कार चालक ने अंबली-बोपल रोड पर कम से कम 5 गाड़ियों को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। हादसा सुबह इस्कॉन से भोपाल जाने वाले आंबली-भोपाल रोड पर हुआ। एक शख्स नबीरो लग्जरी कार लेकर निकला था और टाटा शोरूम के पास चार-पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : 72 इंच जमीन और 5 मंजिला मकान, देखने वाले दातों तले दबा लेते हैं उंगली

विज्ञापन

सुबह-सुबह हुई इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। भीड़ ने शख्स को कार से बाहर निकाला और पिटाई की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पकड़े जाने के बाद भी आरोपी बेपरवाह दिखाई दे रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola