Bhopal Viral Video : मध्य प्रदेश की राजधानी में एक्सीडेंट की सूचना पहुंची पुलिस पर युवकों ने हमला कर दिया और पिटाई कर दी। पुलिस की पिटाई करते शख्स का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर रहा है जबकि पुलिसकर्मी भी डंडे से उसकी पिटाई कर रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि नशे में धुत युवकों ने पहले एक मजिस्ट्रेट की गाड़ी में ठोकर मार दी है। एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर हबीबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरू की। इस दौरान युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने पुलिसकर्मी को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया, हालांकि अन्य पुलिसकर्मियों ने छुड़ाया और डंडे से शख्स की पिटाई की।
घटना रात करीब 3 बजे के आसपास हुई। पुलिस को बंसल वन के पास से एक महिला मजिस्ट्रेट की गाड़ी की एक्सीडेंट होने की सूचना मिली थी। एक्सीडेंट के वक्त मजिस्ट्रेट गाड़ी में मौजूद थी। बताया गया कि एक शख्स शराब के नशे में था और एक्सीडेंट के बाद सड़क पर ही तमाशा करने लगा। बताया गया कि प्रधान आरक्षक के साथ मारपीट कर शख्स फरार हो गया था।
हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर सवाल उठे और युवकों के व्यवहार पर प्रश्न खड़े होने लगे। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ अलग अलग धाराओं में FIR दर्ज की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गाड़ी बरामद कर ली है।
यह भी पढ़ें : भारी पड़ा रील का चस्का, नदी में कूदने के बाद लड़के की मौत; बाहर निकाली गई लाश
पुलिस मारपीट करने वाले शख्स की तलाश कर रही है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि रात में शराब के नशे में धुत होकर एक शख्स गाड़ी कैसे ड्राइव कर रहा था? क्या शहर में रात के वक्त चेकिंग नहीं की जाती है? महिला मजिस्ट्रेट की गाड़ी को ठोकर मारने के बाद अगर शख्स का रवैया इतना उग्र है तो आम इंसान के साथ किस तरह का व्यवहार करता?
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
10 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
18 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
19 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines